Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपने स्लीप साइकिल को फिर से कैसे पाएं?
नींद ज़रूरी है क्योंकि यह शरीर को तनाव से लड़ने में मदद करता है। रात को जब शरीर सोने की तैयारी करता है तो यह मेलाटोनिन नाम का हॉर्मोन रक्तप्रवाह में छोड़ता है, जो शरीर के तापमान को गिरा देता है और आप मुस्तैद नहीं रह पाते। जबकि, दिन के समय सूर्य की रौशनी मेलाटोनिन के उत्पादन को रोकती है।
दूसरे टाइम ज़ोन में यात्रा करने पर और रात में काम करने पर आपके शरीर के स्लीप साइकिल पर असर पड़ता है। तब भी, कुछ स्टेप्स का पालन कर आप अपने स्लीप साइकिल को सुधार सकते हैं।

करें इन नियमों का पालन-
1. आहार जैसे फल और सब्जियां खाएं तथा मल्टीविटामिन भी लें। ज्यादा रिफाइंड और भारी मात्रा में प्रोसेस्ड आहार से बचें। यह आपको आपके शुगर लेवल सही रखने में भी मदद करेगा और आपकी नींद की समस्या को दूर करेगा। इसके साथ ही उठने के 12 घंटे पहले तक न खाएं। अगर आप सोने के पहले खाते हैं तो आपके शरीर के अंदर की घड़ी यह मान लेगी कि आपने व्रत तोड़ा है (ब्रेकफास्ट किया है) और यह नए दिन की शुरुआत है, जबकि आप सोना चाहते हैं। अगर आप सोने से पहले कुछ पीना चाहते हैं तो हर्बल चाय या पैशन फ्रूट लें।
2. योग का अभ्यास करें, पेट से श्र्वाष्ण की क्रिया या पूजा और ध्यान में मन लगायें। असल में योग के अन्दर ही सांस लेने और छोड़ने का अभ्यास निहित होता है। इन गतिविधियों से तनाव कम होगा और आप गहरी नींद ले सकेंगे और यही नहीं आप बिना विघ्न के देर तक सो सकेंगे।
3. हर दिन कम से कम 7 या 8 घंटे की नींद लें। इसका मतलब है कि छुट्टी के दिनों में आपको ज्यादा सोने से बचना चाहिए। छुट्टी के दिन सो जाना आपके काम वाले दिन पर असर डाल सकता है क्योंकि उस वक़्त आपको नींद आ सकती है।
4. अगर आपका काम आपको दिन में सोने की इजाज़त देता है तो अँधेरे कमरे में सोयें या रौशनी को रोकने के लिए परदे का इस्तमाल करें। उठने के बाद परदे हटा दें ताकि सूर्य की रौशनी अन्दर आ सके या कमरे की बत्ती जला दें। यह आपके शरीर को एक नए दिन के लिए तैयार होने में मदद करता है।
5. प्राकृतिक पूरक का इस्तमाल कर आप तनाव को कम कर सकते हैं और अपने बायोलॉजिकल क्लॉक को भी नियंत्रण में ला सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने डॉक्टर से दूसरे आप्शन जैसे एक्यूपंक्चर की भी बात कर सकते हैं जिसमें सुई की मदद से दबाव डालकर शरीर के कुछ पॉइंट्स को उत्तेजित किया जाता है। यह आपकी चिंता को दूर कर आपको अच्छी नींद देगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
