Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
क्या ठंड लगने से रात को आपकी नींद भी टूट जाती है?
नींद हमारी शरीर के लिए उतनी ही आवश्यक है जितना कि सांस लेना, भोजन करना और पानी पीना। थकान भरी पूरे दिन के बाद हमारे शरीर को अगले दिन के लिए तैयार होने के लिए समय चाहिए होता है, इसलिए रात को नींद लेना बहुत जरूरी है। बिजी शेड्यूल या दूसरे कारणों के वजह से हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है। बहुत सारे ऐसे कारण होते है जिनकी वजह से हम गहरी नींद में होने के बावजूद भी हमारी नींद टूट जाती है। कभी-कभार हमारी नींद सिर्फ इसलिए टूट जाती है क्योंकि अचानक हमें ठंड लगने लगती है।
क्या आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि आपकी नींद अचानक से रात को ठंड लगने की वजह से टूट जाती है? अगर हां तो इसके पीछे बहुत सारे कारण हो सकते है? रात को ठंड लगना मतलब आपके शरीर में कोई गड़बड़ चल रही है? आइए जानते है ऐसे कौनसे ऐसे कारण है जिनके वजह से आपको आधी रात को ठंड लगने लग जाती है? आइए जानें।

आपका वजन
अगर आप अंडरवेट है मतलब आपका वजन सामान्य से कम है तो जाहिर सी बात है कि आपके शरीर पर इतना वसा नहीं मौजूद है कि जो आपके शरीर में गर्मी उत्पन्न करें। रात को वैसे भी सोते समय आपका शरीर का तापमान गिर जाता है। आपको बॉडी टेम्परेचर गर्म रखने के लिए कुछ इन्सुलेशन की आवश्यकता होती है। आवश्यकता से भी कम वजन BMI के 18.5 तहत आता है, अगर आप पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं करेंगी तो आपका मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाएंगी जिस वजह से आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में एनर्जी नहीं बना पाएगां और आपके शरीर में गर्मी उत्पन्न नहीं हो पाएगी। इसके अलावा अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको पेट के आसपास तो गर्मी लगेगी लेकिन हाथ-पैरों तक वो गर्मी नहीं पहुंच पाती इसलिए कोशिश करें कि अपना वजन नियंत्रित रखें।
नींद पूरी नहीं होने के कारण
हालांकि, सुनने में यह थोड़ा अजीब जरुर लगेगा लेकिन शरीर में गर्मी नहीं बनने का ये भी एक कारण है। पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी नहीं होने के कारण मेटाबॉलिज्म भी गर्मी उत्पन्न नहीं कर पाती है।
आयरन की कमी
शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए शरीर में आयरन की मात्रा पर्याप्त होना जरूरी है। यह शरीर में मौजूद लाल उत्तकों द्वारा शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायता देते हैं। साथ ही साथ शरीर का प्रत्येक उत्तक काम करे यह भी आयरन की जिम्मेदारी है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आपको हर समय ठंड लग सकती है।
ब्लड सर्कुलेशन की कमी
अगर आपके हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो यह रक्त के प्रवाह में कमी दर्शाते हैं। ऐसा भी मुमकिन है कि आपको शरीर के एक हिस्से में ठंडक का अहसास होता हो, यह दिल की बीमारी का संकेतक भी हो सकता है।
महिलाओं को लगती है अधिक ठंड
आपको यह बात हैरान कर सकती है लेकिन कई रिसर्च में यह बात साबित भी हो चुकी है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा ठंड लगती है। औसतन एक महिला को पुरुष के मुकाबले 3 डिग्री सेलसियस कम तापमान महसूस होता है। एक अध्ययन केनौसार स्त्रियां गर्मी के मौसम को तो झेल लेती हैं लेकिन सर्दियां उन्हें बहुत परेशान करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
