Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा शराब पीने से हो सकती है स्किन डेमेज, जानें इससे बचने के उपाय

शराब का नियमित रूप से सेवन करने से न सिर्फ आपको हैंगओवर होता है। बल्कि इससे आपको लंबे समय के लिए स्किन प्रॉब्लम से भी जुझना पड़ सकता है। रात को ज्यादा पीने के बाद सुबह आपको डार्क सर्कल्स और सूजी हुई आंखों के अलावा भी कई तरह के नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलती है। जो शराब के अधिक सेवन से स्किन से संबंधित परेशानी को बढ़ाता है। लेकिन ज्यादा शराब पीने से होने वाली प्रॉब्लम्स से बचने के लिए कई तरीके हैं। प्राइवेट एडिक्शन रेहाब क्लिनिक के डॉक्टर डॉ कैथरीन कार्नी ने ज्यादा शराब पीने से होने वाली स्किन प्रॉब्लम से निपटने के उपाय बताए। आइए जानते है वो ज्यादा शराब पीने से क्या समस्या हो सकती है, और उनसे बचने के क्या उपाय है।

ड्राई स्किन
शराब आपके शरीर को डिहाइड्रेट करती है, जिसके कारण इसका अधिक सेवन करने से आपको अगले दिन अस्वस्थ महसूस होता है। शराब एक मूत्रवर्धक है, जिसका अर्थ है कि जब इसका सेवन किया जाता है, तो यह आपके बॉडी के किडनी सिस्टम के जरिए खून से तरल पदार्थ को तेज दर से निकालने का कारण बन सकता है। यहीं कारण है कि शराब पीने से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। जिसे आम भाषा में हैंगओवर के रूप में जाना जाता है।
यह स्किन के जरिए दिखाई देता है। डिहाइड्रेट स्किन के साथ अक्सर सुस्त और रंग की कमी दिखाई देती है, और अक्सर इसके परिणामस्वरूप ड्राईनस होता है। ज्यादा शराब के सेवन से डिहाइड्रेट स्किन के लचीलेपन और वॉल्यूम में कमी का कारण बन सकती है। जिसके कारण लोग अपनी उम्र से ज्यादा दिखने लगते हैं।

डार्क सर्कल्स
यह पूरी तरह से देर रात तक शराब पीने के कारण नहीं है, जो आपको आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स छोड़ देता है। शराब केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के अवसादग्रस्त होने के कारण नींद में बाधा डालती है, जिसके कारण रैपिड आई मूवमेंट नींद में कम समय व्यतीत करता है, जो नींद की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है।
ज्यादा शराब पीने को खराब नींद की गुणवत्ता के साथ जोड़ा गया है और नींद की अवधि को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। जिससे लोग शराब का सेवन करने के अगले दिन थकान महसूस करते हैं। असल में डार्क सर्कल्स नींद अधूरी रहने पर होने वाली थकान के कारण ही नहीं होता। शराब स्किन में ब्लड सर्कुलेशन में फैलाने के कारण डार्क सर्कल्स ज्यादा प्रमुख रूप से होने के कारण बनता है। जिसके कारण वो ज्यादा दिखाई देते हैं और आंखों के आसपास की स्किन में भी सूजन आ जाती है।

रोसेशिया
रोसेशिया स्किन की एक ऐसी स्थिति है जो स्किन की सूजन का कारण बनती है। जिससे चेहरे पर रेसेज और लालपन आता है। शराब रोसेशिया फ्लेयर अप का एक ज्ञात ट्रिगर है क्योंकि अल्कोहल ब्लड वेसेल्स के फैलाने का कारण बनता है, इस कारण ज्यादा खून बेहता है। और स्किन के चारों और रेडनेस हो जाता है। कुछ शराब को और ज्यादा गंभीर समस्या बनाने का कारण माना जाता है। जिसमें रेड और व्हाइट वाइन सबसे आम ट्रिगर करते हैं। शराब का सेवन कम करने से इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मुंहासा
यह गलत धारणा है कि मुंहासों का सीधा कारण शराब पीना है। लेकिन ज्यादा शराब पीना मुँहासे से पीड़ित लोगों में ज्यादा ट्रिगर कर सकती है, और स्किन की समस्याओं को बढ़ा सकती है। शराब सीधे शरीर पर हार्मोन के स्तर को प्रभावित करती है, जिससे स्किन ज्यादा सीबम का उत्पादन करती है, एक तैलीय पदार्थ जो स्वाभाविक रूप से स्किन पर पाया जाता है। सीबम के अधिक उत्पादन से स्किन ज्यादा तैलीय हो सकती है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और बाद में स्किन पर दरारें पड़ जाती हैं।

स्किन को होने वाले नुकसान को कैसे बचाएं
बॉडी और स्किन में विशेष रूप से अद्भुत पुनर्योजी गुण होते हैं। शराब से स्किन को हुए नुकसान की गंभीरता के आधार पर, अगर आप पर्याप्त समय के अंदर उसका इलाज करते हैं तो इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। शराब का सेवन कम करना, या शराब को पूरी तरह से बंद करना आपकी स्कि को ज्यादा स्वस्थ दिखने पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। शराब का कम सेवन करने का मतलब है कि आपकी स्किन को कम नुकसान हो रहा है।
स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है। अगर आप शराब का सेवन करने की योजना बना रहे हैं, तो नियमित रूप से ब्रेक लें और मादक पेय पदार्थों के बीच एक गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही सोने से पहले और सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
