Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
International Men's Day 2022: हर आदमी को रेगुलर करवाने चाहिए ये हेल्थ चेकअप

ज्यादातर लोग रेगुलर हेल्थ चेकअप को कम महत्व देते हैं। जिसका एक बड़ा कारण हमारा बिजी शेड्यूल है। लोग डॉक्टर के पास तभी जाना चाहते हैं जब उनकी हेल्थ ज्यादा खराब हो, या फिर वो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हो। एक सर्वे के मुताबिक महिलाओं की तुलना में पुरुष अपना रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाने के लिए कम जाते हैं। लेकिन हेल्दी रहने के लिए नियमित जांच करवानी जरूरी होती है। इससे आप किसी गंभीर बीमारी के चपेट में आने से आपको बचाता है। ऐसे में डॉक्टर पुरुषों के लिए कुछ हेल्थ चेकअप निर्धारित करते हैं कि उनके के लिए कौन सा चेकअप जरूरी है, और क्यों। आइए जानते हैं-

डायबिटीज
परिवारिक इतिहास के साथ मोटापा हाई ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का कारण हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ भी डायबिटीज बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को भोजन के बाद और HbA1C का यूज करके डायबिटीज की जांच की सलाह दी जाती है। डायबिटीज के पारिवारिक इतिहास के साथ 30 साल की उम्र से ही नियमित जांच शुरू कर दी जानी चाहिए। इससे आप डायबिटीज से होने वाली समस्याओं से समय रहते निजात पा सकते हैं।

थायराइड
थायराइड हार्मोन चयापचय को नियंत्रित करते हैं और हमारे सभी ऊर्जा स्तर, तंत्रिका कार्यों में अपना योगदान देते हैं। थायराइड के साथ कोई भी अनियमितता विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है और वजन बढ़ने, सुस्ती, थकावट या थकान का कारण बन सकती है। टीएस एच टेस्ट की मदद से ये पता लगाया जा सकता है कि थायराइड कितनी अच्छी तरह से काम कर रहा है। हाई और लो टीएस एच पुरुषों में प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल
35 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को हर 5 साल में अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए। अगर आपको डायबिटीज, धूम्रपान, 30 से ऊपर का बॉडी मास इंडेक्स, स्ट्रोक का पारिवारिक इतिहास जैसे कुछ जोखिम कारक हैं, तो आपको 20 साल की उम्र से ही स्क्रीनिंग शुरू कर देनी चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को बढ़ देती है।

ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर आपके खुन द्वारा ब्लड वेशल्स की दीवारों पर डाला जाने वाला दबाव है। हाई बीपी के कारण आपको दिल की बीमारी, किडनी संबंधित बीमारी और स्ट्रोक जैसे हेल्थ प्रॉब्लम हो सकते हैं। बीपी मशीन की मदद से आर रेगुलर बेसिस पर घर में ही अपना बीपी चेक कर सकते हैं। लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव होने के कारण लोगों में बीपी की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसके लिए जरूरी है कि 18 साल की उम्र से ही आप अपना बीपी रेगुलर चेक करना शुरु कर दें।

अन्य स्क्रीनिंग परीक्षण
50 साल से ऊपर के पुरुषों को दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे व्यक्तियों को एक इकोकार्डियोग्राम, ट्रेडमिल परीक्षण के साथ दिल की बीमारी के लिए वार्षिक जांच जरूर करवाना चाहिए। डायबीटिज रोगियों के लिए क्रिएटिनिन और मूत्र परीक्षण के साथ किडनी की बीमारी की भी सलाना जांच करवानी की सलाह डॉक्टर देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
