Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
Kuttu vs Singhara Atta : कुट्टू या सिंघाड़ा, फास्टिंग में वजन घटाने के लिए कौन सा आटा है फायदेमंद
Kuttu vs Singhara Atta : नवरात्रि में लोग सुबह शाम फलाारी में कुट्टू और सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग वेटलॉस के लिए भी फास्टिंग का सहारा लेते हैं। ऐसे में कई लोग कंफ्यूज रहते हैं कि फास्टिंग के दौरान कुट्टू और सिंघाड़े में से कौन सा आटा खाना चाहिए?
कुट्टू का आटा खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन और फाइबर मिलता है जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। वहीं सिंघाड़े का आटा खाने से मिनरल्स मिलते हैं और इसे पचाना आसान होता है। कैलोरी के मामले में दोनों में से कौनसा वेटलॉस खाना चाहिए?

कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour)
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर: कुट्टू के आटे में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप अनावश्यक खाने से बचते हैं।
एनर्जी का स्त्रोत: यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जो व्रत के दौरान जरूरी होता है।
ग्लूटेन फ्री : कुट्टू का आटा पाचन के लिए बेहतरीन होता है। जो लोग ग्लूटेन सेंसेटिव होते हैं उनके लिए कुट्टू का आटा सेवन करने के लिए बेहतर होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल : कुट्टू का आटा ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है।
कैलोरी: हालांकि इसमें कैलोरी की मात्रा सिंघाड़े के आटे से थोड़ी ज्यादा होती है, जिससे इसे नियंत्रित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। एक कप कुट्टू के आटे में 420 कैलोरी होती है।
सिंघाड़े का आटा (Water Chestnut Flour)
आटे में पोटैशियम ज्यादा और सोडियम कम पाया जाता है। ये शरीर में पानी जमने में मदद करता है। सिंघाड़ा आटा में भरपूर फाइबर पाया जाता है। फाइबर देर से पचता है और इस तरह ज्यादा खाने से रोकता है। इसमें कुट्टु के आटे की तुलना में थोडी कैलोरी कम होती है। एक कप सिंघाड़े का आटा में 376.22 कैलोरी (kcal) होती है।
मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर: इसमें मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, पोटैशियम होते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं और ऊर्जा का स्तर बनाए रखते हैं।
एंटीऑक्सिडेंट्स: सिंघाड़े में एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने और वजन घटाने में मदद करते हैं।
दोनों में से क्या खाएं?
अगर आप वेटलॉस पर हैं तो फास्टिंग में सिंघाड़े का आटा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह कम कैलोरी वाला होता है और इसे पचाना आसान होता है। लेकिन, कुट्टू का आटा भी एक अच्छा विकल्प है, खासकर अगर आप लंबे समय तक भूख न लगने और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशियन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो आप कट्टु का आटा खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
