Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Ramadan 2026: क्या खून निकलने या ब्लड डोनेट करने से रोजा टूट जाता है? जानें इस्लाम के नियम
Roza Todne Wali Cheezein- Ramadan Rules for Health: रमजान का पवित्र महीना आज यानी 19 फरवरी से शुरू हो गया है। ये पाक महीना हमें आत्म-संयम और अनुशासन सिखाता है। रोजे की हालत में रोजेदार के लिए बहुत से कड़े नियम होते हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी होता है। रोजेदार रोजे के दौरान खाने-पीने और अपनी इच्छाओं से दूर रहता है, लेकिन अक्सर चिकित्सा संबंधी स्थितियों (Medical Conditions) को लेकर मन में कई संशय पैदा हो जाते हैं। सबसे आम सवाल यह उठता है कि क्या शरीर से खून निकलने या किसी की जान बचाने के लिए ब्लड डोनेट करने से रोजा टूट जाता है?
क्या ब्लड टेस्ट के लिए सिरिंज से खून निकलवाना जायज है? बहुत से लोगों के ये सवाल होते हैं ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस्लाम एक उदार धर्म है जो मानवीय सेवा और मजबूरी को सर्वोपरि रखता है। इस लेख में हम कुरान और हदीस की रोशनी में जानेंगे कि खून निकलने या रक्तदान करने को लेकर रोजेदारों के लिए क्या नियम हैं और इस पर मुस्लिम धर्मगुरुओं का क्या फैसला है।

क्या शरीर से खून निकलने पर रोजा टूट जाता है?
अक्सर लोग डर जाते हैं कि चोट लगने या नाक से खून बहने (नकसीर) पर रोजा खत्म हो जाता है। हकीकत यह है कि अगर खून अपने आप निकला है और आपने उसे निगला नहीं है, तो रोजा नहीं टूटता। अगर किसी को चोट लग जाए या नकसीर छूट जाए तो ऐसी अवस्था में बस इस बात का ध्यान रखें कि आप उस ब्लड को अंदर न निगलें बल्कि बाहर निकाल दें। अगर आप ऐसा करते हैं तो बेफिक्र रहें क्योंकि आपका रोजा बरकरार है।
ब्लड टेस्ट के लिए खून देना: क्या है धार्मिक नजरिया?
आजकल बीमारियों की जांच के लिए ब्लड टेस्ट आम है। अधिकांश विद्वानों का मानना है कि टेस्ट के लिए निकाली गई खून की थोड़ी सी मात्रा से रोजे पर कोई असर नहीं पड़ता। इसे 'मजबूरी' और 'जरूरत' की श्रेणी में रखा जाता है। धर्मगुरू भी कहते हैं कि ये आपके स्वास्थ्य पर निर्भर है कि आप रोजा रखने में सक्षम हैं तो रखें वरना कजा अदा करें। वहीं स्वास्थ्य कारणों से खून की जांच करवाने में भी कोई हर्ज नहीं है।
रोजे में रक्तदान (Blood Donation) जायज या नाजायज?
रक्तदान को लेकर दो मुख्य बातें ध्यान रखने योग्य हैं:
सामान्य नियम: रक्तदान करने से रोजा नहीं टूटता क्योंकि रोजा शरीर के अंदर कुछ जाने से टूटता है, बाहर निकलने से नहीं।
सावधानी: यदि ब्लड डोनेट करने से रोजेदार को इतनी कमजोरी आ जाए कि वह रोजा पूरा न कर सके, तो ऐसी स्थिति में रक्तदान करने से बचना चाहिए। हालांकि, अगर किसी की जान बचाने के लिए इमरजेंसी है, तो रक्तदान करना सवाब का काम है।
किन स्थितियों में रोजा तोड़ना जायज है? (Emergency Rules)
यदि खून निकलने या किसी बीमारी के कारण रोजेदार की जान को खतरा हो या वह गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए, तो इस्लाम उसे रोजा छोड़ने की अनुमति देता है। ऐसे रोजे की कजा (बाद में रोजा रखना) की जा सकती है।
रोजेदार ध्यान दें: धर्मगुरुओं की सलाह
धर्मगुरुओं के अनुसार, इबादत के साथ-साथ अपनी सेहत का ख्याल रखना भी अल्लाह की तरफ से एक जिम्मेदारी है। किसी भी भ्रम की स्थिति में स्थानीय इमाम या आलिम से मशवरा करना सबसे बेहतर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
