Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Long vs Round Papaya: लंबा या गोल पपीता में से कौन होता है ज्यादा रसीला?
Long vs Round Papaya: पपीता एक ऐसा फल है जिसे आयुर्वेद में भी अमृत समान माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल और एंजाइम इसे सुपरफूड बना देते हैं। पपीता न केवल पाचन के लिए अच्छा है बल्कि यह वजन घटाने, त्वचा की चमक और इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि लंबा पपीता ज्यादा अच्छा होता है या गोल पपीता? चलिए विस्तार से जानते हैं।

लंबा और गोल पपीता में अंतर
बाजार में आमतौर पर आपको दो किस्म के पपीते दिखाई देंगे लंबा और गोल-
गोल पपीता: यह पपीता आकार में छोटा और गोल होता है। इसमें बीज कम होते हैं और गूदा ज्यादा रसदार और मीठा निकलता है। इसे आप मीठेपन का पैकेज कह सकते हैं। खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो जूसी और स्वादिष्ट फल खाना पसंद करते हैं।
लंबा पपीता (पूसा जाइंट किस्म): यह पपीता सालभर उपलब्ध रहता है और आकार में बड़ा होता है। इसमें बीजों की संख्या अधिक होती है और इसका स्वाद गोल पपीते की तुलना में हल्का और कम मीठा होता है। हालांकि यह भी सेहत के लिए उतना ही अच्छा है, पर स्वाद और मिठास के मामले में गोल पपीता आगे निकल जाता है।
मीठा और पका पपीता कैसे पहचानें?
सही पपीता चुनना भी एक कला है। अगर आपको बाजार से मीठा और जूसी पपीता खरीदना है तो इन बातों का ध्यान रखें-
रंग से पहचानें: अच्छे पपीते पर नारंगी और हरे रंग की धारियां दिखाई देती हैं। यह संकेत है कि पपीता प्राकृतिक तरीके से पका है।
त्वचा पर गौर करें: पपीते की ऊपरी परत चिकनी और चमकदार होनी चाहिए। उस पर ज्यादा दाग या खरोंच न हों।
हाथ से दबाकर देखें: पपीते को हल्का दबाने पर यदि थोड़ी नरमी महसूस हो तो समझ लीजिए कि यह पूरी तरह रसदार और खाने लायक है। बहुत सख्त पपीता कच्चा हो सकता है और अधिक नरम पपीता ज्यादा पका हुआ निकल सकता है।
पपीता खाने के अद्भुत फायदे
वजन घटाने में मददगार
पपीता एक लो-कैलोरी फल है, जिसे खाने से जल्दी पेट भरता है। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
पाचन में सुधार
पपीते में पपेन एंजाइम और पर्याप्त फाइबर होता है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखता है।
कब्ज से राहत
अगर आपको रोजाना पेट साफ न होने की समस्या है, तो पपीते को डाइट में शामिल करें। यह कब्ज को दूर करता है और आंतों की सेहत सुधारता है।
इम्युनिटी बूस्टर
पपीता विटामिन C का अच्छा स्रोत है। यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स (सफेद रक्त कणिकाएं) बनाने में मदद करता है, जो इन्फेक्शन से लड़ने और बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद
पपीता विटामिन A से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को मजबूत करता है और त्वचा को पोषण देकर उसे ग्लोइंग बनाता है।
कब और कैसे खाएं पपीता?
- सुबह खाली पेट या नाश्ते में पपीता खाना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।
- इसे स्नैक के तौर पर भी लिया जा सकता है, खासकर जब भूख लगी हो और कुछ हल्का व हेल्दी खाना चाहते हों।
- ध्यान रखें कि पपीते को ठंडा करके न खाएं। ताजा और कमरे के तापमान पर खाया गया पपीता शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
कितना खाना चाहिए?
पपीते का सेवन रोजाना एक कटोरे तक सीमित रखें। यह पर्याप्त मात्रा है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसकी मात्रा नियंत्रित रखनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
