Mango vs Banana Shake: वेटलॉस के ल‍िए दोनों में से क्‍या पीएं? जानें दोनों में अंतर

Mango vs Banana Shake : गर्मियों का मौसम शेक, जूस और ठंडे पेय पदार्थों को लेकर जाना जाता है। आमतौर पर इस मौसम में मिलने वाले फलों से ही अलग-अलग तरह के शेक और जूस बनाए जाते हैं। तरबूज, आम, केले और अन्‍य रसीले फलों के तौर पर हमारे लिए कई विकल्‍प मौजूद हैं।

गर्मियों में ज्‍यादात्तर लोग वैसे टेस्‍ट की वजह से मैंगो या बनाना शेक पीना ज्‍यादा पसंद करते हैं, लेक‍िन बात जब वेटलॉस करने की हो, तो आइए जानते हैं क‍ि दोनों में से कौनसा शेक ज्‍यादा मदद करता है।

Mango vs Banana Shake: What is better For Weight loss?

आम और वेटलॉस
आम गुणों के कारण ही इसे फलों का राजा कहा जाता है। इसमें विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और फोलेट की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। यह ब्लड सेल्स और हेल्दी कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट आंखों की बीमारियों से बचाते है। आम में कैलोरी कम होती है, हालांकि, फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। कुछ । स्टडी की मानें तो आम खाने से पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है और यह आपके दिल, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है।

केला और वेटलॉस
केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा होती है। कई लोगों का मानना ​​है कि केला मोटा होने के ल‍िए केला का सेवन करना चाह‍िए। एक्सरसाइज के बाद इस फल को खाने से मसल्‍स स्‍ट्रॉन्‍ग होते हैं। केले में फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत देकर पाचन को बेहतर बनाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वेट कम होता है। इसके अलावा ये फल आपको लंबे समय भूख का अहसास नहीं होने देता है।

मैंगो या बनाना शेक
केला और आम के न्यूट्रिएंट्स की बात करें, तो केले का शेक वेट लॉस में मदद करता है। केले में कैलोरी बहुत कम होती है। वहीं एक गिलास नॉन शुगर मैंगो शेक में 170 कैलोरी होती है, वहीं एक गिलास नॉन शुगर बनाना शेक में 150 कैलोरी होती हैं। तो आप समझ चुके होंगे क‍ि वेटलॉस के ल‍िए बनाना शेक बेस्‍ट है।

क्या है पीने का सही समय
बनाना शेक का ज्‍यादा फायदा पाने के ल‍िए इसे वर्कआउट के बाद पोस्‍ट वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर पी सकते हैं। इससे तेजी से रिकवरी होती है और मसल्‍स स्‍ट्रॉन्‍ग होते है।

इस बात का रखें ख्‍याल
वेटलॉस के ल‍िए बनाना शेक पीते हुए कुछ बातों का ध्‍यान रखें। जैसे इसके ल‍िए टोन्ड दूध का इस्तेमाल करें। वहीं बाजार की तुलना में घर पर बना हुआ शेक ही पीएं। इसमें शक्कर डालने से बचें। मिठास के ल‍िए गुड़ या शहद मिलाया जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion