Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Mpox Outbreak: एम्स ने मंकीपॉक्स को लेकर जारी की एडवाइजरी, अगर ऐसे लक्षण आए नजर तो तुरंत करें आइसोलेट
Mpox के मामले दोगुना रफ्तार से पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं। इसको लेकर पूरी दुनिया में सतर्कता बरती जा रही है, भारत भी एमपॉक्स को लेकर पूरी सावधानी बरत रहा है।
इसी बीच इस वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली एम्स ने भी हेल्थ अलर्ट जारी किया है। एम्स ने संदिग्ध मरीजों के लिए एक एडवाइजरी की जारी है। एम्स ने कहा है कि एमपॉक्स चेचक जैसे लक्षणों वाली एक गंभीर बीमारी है। ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज को आइसोलेट किया जाएगा। मंकीपॉक्स के इलाज के लिए दिल्ली के तीन अस्पतालों को नोडल अस्पताल बनाया जाएगा वहां इसके संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जाएगा। आइए जानते हैं एम्स की एडवाइजरी में एमपॉक्स को लेकर क्या कहा गया है।

इन लक्षणों को इग्नोर न करें
एम्स द्वारा जारी एडवायजरी के मुताबिक मरीज को तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, थकावट और विशिष्ट त्वचा के घाव (मैकुलोपापुलर दाने) दिखने पर तुरंत अस्पताल को संपर्क करने की आवश्यकता है।
दिल्ली में अस्पताल में आइसोलेटेड वॉर्ड किए तैयार
दिल्ली एम्स द्वारा जारी एडवाइजरी के नियमानुसार एमपॉक्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ट्रांसफर किया जाएगा, मरीजों के लिए स्पेशल एंबुलेंस की फैसिलिटी दी जाएगी। इलाज के दौरान काम कर रहें कर्मचारियों को पीपीई किट का इस्तेमाल करना होगा ताकि उन तक संक्रमण न पहुंच पाएं।
एमपॉक्स का खतरा
WHO ने एमपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी तक घोषित कर दिया है। , दक्षिण अफ्रीका में 40,000 से ज्यादा एम पॉक्स के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 500 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में भी एमपॉक्स के 4 मरीज पाए गए हैं। थाईलैंड तक भी यह वायरस पहुंच चुका है। भारत में इस वायरस की एंट्री को रोकने के लिए सरकार अलर्ट हैं। एयरपोर्ट को पहले हाई सिक्योरिटी कर दी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही सभी तैयारियां कर ली है।
एमपॉक्स की सूचना कैसे दें
गाइडलाइंस के मुताबिक एमपॉक्स की सूचना देने के लिए लक्षणों की पहचान करने के बाद इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) से संपर्क करने के लिए 8745011784 नम्बर पर संपर्क करें। साथ ही, मरीज के विवरण, संक्षिप्त इतिहास, क्लिनिकल फाइंडिंग्स और संपर्क का विवरण भी देना होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
