Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है ऑनलाइन इलाज? जानें इसके फायदे

मेंटल हेल्थ की स्थिति के लिए वर्चुअल सेशन कुछ लोगों के लिए प्रभावी हो सकते हैं, लेकिन "टेलीमेंटल" देखभाल को और ज्यादा सर्वजनिक रूप से लागू करने के लिए तकनीकी सीमाओं के साथ अन्य रुकावटों को भी डिस्क्राइब करना चाहिए। यूनाइटेड किंगडम के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर रिसर्च के शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना संक्रमण ने लोगों के मेंटल हेल्थ के साथ टेलीहेल्थ की सेवाओं के यूज में तेजी लाई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि टेलीहेल्थ की प्रभावशीलता बहुत प्रभावित हो सकती है। इसके मदद से निजी और गोपनीय स्थानों तक पहुंच आसान हो जाती है।
हम सभी एक ऐसी डिजिटल दुनिया में रहते हैं, जहां आज के समय में इसके बिना कोई भी काम करना संभाव नहीं है। कोरोना संक्रमण ने मेंटल हेल्थ की देखभाल में प्रौद्योगिकी की भूमिका को बहुत बढ़ावा दिया है। एक अध्ययन में पाया गया कि, टेलीमेंटल हेल्थ पाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और प्रौद्योगिकी की समझ की बहुत जरुरत होती है। अगर टेलीमेंटल स्वास्थ्य के लिए वास्तविक दुनिया की बाधाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। जिसकी वजह से हम अपने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में असमानताओं को और ज्यादा जोखिम में डाल देते हैं।
बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक हर काम डिजिटल पर निर्भर हो गया है। लेकिन कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर मेडिकल फिल्ड में पड़ा है। पहले लोग छोटी सी छोटी बीमारी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंच जाते थे, लेकिन अब कोरोना संक्रमण के बाद डॉक्टर के पास जाने से पहले लोग कई बार सोचते हैं। लेकिन बड़ी बीमारी को लेकर भी डॉक्टर के पास जाने की जगह ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह लेते हैं। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन थेरेपी और ऑनलाइन कॉउंसलिंग में काफी तेजी आई है। ऑनलाइन थेरेपी आमतौर पर मेंटल हेल्थ को मजबूत करने के लिए है। जहां मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को मेंटली मजबूत बनाते हैं।
ऑनलाइन हेल्थ सर्विस क्या है?
ऑनलाइन हेल्थ सर्विस लोगों के इलाज का एक ऐसा तरीका है, जिसमें डॉक्टर का पास जाए बिना ऑनलाइन ही थेरेपी ली जा सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप अपने घर में या किसी दूसरे शहर में रहकर भी अपने एक्सपर्ट और डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

ऑनलाइल मेंटल हेल्थ सर्विस के फायदे
कई लोग लोगों के बीच जाने या बाहर लोगों से मिलने में एतराज करते हैं। अपने इलाज के लिए कई मरीजों को डॉक्टर्स के पास जानें में सामाजिक खतरा महसूस होता है। खासकर कोई बड़ी बीमारी होने पर लोग दूसरें लोग क्या बोलेंगे इसे लेकर डरते हैं। ऐसे में घर बैठे वो अपने डॉक्टर से समय पर सलाह ले सकते हैं। अब ऑनलाइन हेल्थ केयर के जरिए लोगों के अंदर से यह डर निकल गया है।
ऑनलाइन मेंटल हेल्थ सर्विस यानि ऑनलाइन थेरेपी में आप एक बार में कई डॉक्टरों की सलाह ले सकते हैं। कई बार किसी डॉक्टर की सलाह आपको समझ नहीं आती, या आपको उस सलाह पर विश्वास नहीं होता, तो ऐसे में आप ऑनलाइन फीडबैक देखते हुए अन्य डॉक्टरों से भी सलाह ले सकते हैं।
ऑनलाइन हेल्थ सर्विस में एक डॉक्टर या एक्सपर्ट के पास एक बार में सिर्फ एक ही मरीज उपलब्ध रहता है। जिसके कारण आपको डॉक्टर से अपनी परेशानी बताने और सलाह लेने में ज्यादा सुविधा मिलती है। डॉक्टर आपकी सारी प्रॉब्लम को सुनते हैं। जबकि क्लिनिक या हॉस्पिटल में डॉक्टर के पास मरीजों की लंबी लाइन होती है, जिस कारण उन्हें बाकी मरीजों को देखने की भी जल्दी होती है।
ऑनलाइन हेल्थ सर्विस में आप अपनी जरुरत के हिसाब से डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैं। अपने हेल्थ के हिसाब से आप जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से फोन और मैसेज पर सलाह ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।

ऑनलाइन हेल्थ सर्विस के नुकसान
- डॉक्टर से फेस टू फेस मिलने से उनके साथ आपका व्यावहारिक तौर पर एक संबंध बनता है। जिसका सीधा असर आपके इलाज पर पड़ता है। सामने से देखकर डॉक्टर अपने पेशेंट की परेशानी ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं। और बेहतर इलाज दे पाते हैं।
- भारत में एक बड़ी आबादी आज भी ऐसी है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म का यूज करना नहीं जानते। ऐसे में ऑनलाइन हेल्थ सर्विस का फायदा उन्हें नहीं मिल पाएगा। ऐसे में वो लोग ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह पर कम विश्वास करते हैं।
- गंभीर बीमारियों के लिए डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह लेना कम प्रभावी होता है। ऐसे में गंभीर बीमारी होने पर अपने एक्सपर्ट या डॉक्टर से मिलकर ही सलाह ले। ताकि आपको अच्छा इलाज मिल सकें। Mental Health Line No.: COOJ Mental Health Foundation (COOJ)- Helpline: 0832-2252525 | 01:00 PM - 07:00 PM | Monday to Friday



Click it and Unblock the Notifications
