Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
इंडियन डाइटिंग टिप्स फॉलो कर कम करें वेट, वजन कम होने के साथ मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

जब भी वजन कम करने की बात आती है तो आप अपनी डाइट में क्या शामिल कर रहे है, क्या खा रहे हैं, कितना खा रहे हैं इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। कई डाइट प्लान डाइट से कार्ब्स को पूरी तरह खत्म करने और प्रोटीन पर फोकस करने के सिद्धांत पर काम करता है। ऐसे में अगर आप खुद को सही शेप में देखना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप मौसमी फूड्स पर ज्यादा फोकस करें। इसके साथ ही अपनी आदतों में भी कई तरह के बदलाव करें। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल के जरिए कुछ इंडियन डाइटिंग टिप्स लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन कम कर परफेक्ट शेप पा सकते हैं।
इंडियन डाइटिंग टिप्स
1. लोकल फूड्स का अधिक सेवन
आप वो खाना आसानी से पचा सकते हैं जिसे खाने के आप आदी हो चुके हैं। किसी नए फूड को ट्राई करना आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं बाहरी फूड आपके मोटापे का कारण भी बन सकता है। ऐसे में अगर आप वेट कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आप लोकर फूड्स के साथ ही जुड़े रहे। आप अपनी डाइट में वही सब्जियां और फ्रूट्स शामिल करें। किसी नए फूड को अपनी डाइट में शामिल करने के स्थान पर लोकल फूड्स को ही खाएं। ये फूड्स आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करता है।
2. मौसमी फल
अगर आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं तो प्रकृति का अपना सुपरफूड मौसमी फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। मौसमी फलों में सीजन के अनुसार जरूरी विटामिन और खनिजों से लेकर एंटीऑक्सिडेंट तक सभी गुण मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ मोटापा कम करने में भी मदद करते हैं। वजन कम करने के लिए फल एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि़ ये कैलोरी में कम होते हैं। हमारा शरीर अन्य फलों की तुलना में मौसमी फलों को ज्यादा अच्छे से अब्जॉर्ब करता है।
3. बार-बार खाने से बचें
वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें सबसे अहम कारण बार-बार नाश्ता करना हो सकता है। बिना समय के भोजन करने से न केवल आपके शरीर में कैलोरी बढ़ने के साथ चयापचय भी धीमा हो जाता है। समोसा, टिक्की जैसे फास्ट फूड्स आपके शरीर में मोटापे का कारण बन सकता है। आप कोशिश करें की अपने लंच या ब्रेक फास्ट में ऐसी चीजें शामिल करें जो आपको लंबे समय तक भूख लगने की समस्या से बचा सकें। इसे आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और मोटापे की समस्या से भी समाधान मिलेगा।
4. उपवास में शामिल हों
सदियों से भारत में फास्टिंग की परंपरा आपने देखी होगी। लोग किसी न किसी त्योहार या उत्सव के दौरान उपवास रखते हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण ये है कि उपवास रखने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है और मन भी स्ट्रॉन्ग होता है। व्रत के दौरान आप कुछ भी नहीं खाते पीते हैं, अगर आप खाते भी हैं तो सिर्फ फ्रूट्स ही खाते हैं, जिस कारण आपका शरीर आसानी से डिटॉक्स हो जाता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
