Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
हमेशा खुश रहने के लिए रहिए स्वस्थ्य

भोजन तथा विश्राम की व्यवस्था की गई थी, बीच में कुछ नृत्य के कार्यक्रम भी हुए। लेकिन संयोगवश उसी रात चंद्रगुप्त अचानक बीमार हो गए। कुशल वैद्यों के उपचार ने उन्हें स्वस्थ्य तो कर दिया, पर चंद्रगुप्त चिंता में डूब गए और विचार करने लगे कि वन के आस-पास के गांव के लोग किस तरह रहते होंगे?
फिर उन्होंने उनके उपचार के लिए एक वैद्य को नियुक्त कर दिया। लेकिन कोई भी ग्रामवासी अपनी चिकित्सा के लिए नहीं आया, तब वैद्य ने राजा चंद्रगुप्त से कहा, "लगता है मैं यहां व्यर्थ ही रह रहा हूं। यहां के लोग बीमार नहीं होते, इसलिए वे मेरे पास उपचार के लिए नहीं आते हैं।"
राजा ने वैद्य की शंका का निवारण करते हुए कहा, "यहां का हर निवासी श्रम करता है। फिर उसे जब तक भूख परेशान नहीं करती, तब तक वह भोजन नहीं करता। मैंने सुना है कि यहां के लोग कम खाते हैं। यही इनके स्वस्थ रहने का कारण है।"
इसलिए अपने मन को स्वस्थ रखिए और नीचे लिखे गुरुमंत्रों को ध्यान से पढ़िए :
* आश्चर्य की बात है कि व्यक्ति जीवन को आगे बढ़ाना तो चाहते हैं, लेकिन उसे सुधारना नहीं चाहते।
* सेहत वाली किताबें पढ़ते समय हमेशा सावधान रहें, क्योंकि छपाई की जरा सी गलती आपकी जान ले सकती है।
* कमजोरी का इलाज गरीबी की चिंता करना नहीं है, बल्कि शक्ति पर विचार करना है।
* भगवान से आपकी यही प्रार्थना होनी चाहिए कि वह आपको हमेशा शरीर और दिमाग से स्वस्थ रखे।
* शराब की जगह शर्बत पीने से न कोई बीमार पड़ता और न कर्जदार होता। उसकी पत्नी जल्दी विधवा भी नहीं होती।
* जो व्यक्ति धन खर्च करने के साथ-साथ धन बचाता भी है, वही सबसे सुखी व्यक्ति होता है, क्योंकि वह दोनों तरह का आनंद लेता है।
* इस संसार में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर केवल तीन हैं- नियमित भोजन, शांत रहना और प्रसन्नचित्त मन।
* स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ उतना ही खाओ, जितना हजम हो सके, क्योंकि अधिक खाने वाले लोग जल्दी अल्लाह को प्यारे हो जाते हैं।
* सुखी रहने के लिए यह जरूरी है कि आपके पास इतनी फुर्सत न हो कि आप सोच सके कि मैं सुखी व्यक्ति हूं या दुखी हूं?
* यदि आप दूसरों को स्वस्थ देखना चाहते हैं, तब आपको खुद को स्वस्थ रखने का फार्मूला खोजना होगा।
(डायमंड बुक्स प्रा.लि., नई दिल्ली से प्रकाशित पुस्तक 'सीक्रेट्स ऑफ सक्सेस' से साभार)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications