Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जानिये क्या हैं दिमाग को बर्बाद करने वाली आदतें
शरीर का सबसे जरुरी अंग यानी की हमारा मस्तिष्क, अगर ठीक तरह से प्रयोग न किया गया या फिर उसकी ठीक से देखभाल ना की गई तो यह खराब हो जाएगा। साथ ही हमारी भी कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो हमें खुद भी नहीं मालूम रहतीं और ऐसा करने से हमारे दिमाग पर असर पड़ना शुरु हो जाता है। तो अगर आपको अपने दिमाग को हमेशा स्वस्थ्य और एक्टिव रखना है, तो जरुरी है कि हम अपनी आदतों में कुछ सुधार कर ले आएं।

आइये जानते हैं वे कौन सी आदतें हैं-
1. ब्रेकफास्ट न करना- ऐसे लोग जो सुबह का नाश्ता नहीं करते उनका शुगर लेवल कम हो जाता है। फिर इससे ब्रेन में वो न्यूट्रियंट्स नहीं पहुंच पाता जो उसे चाहिये होता है। इससे ब्रेन डीजनरेशन भी होता है।
2. ओवरईटिंग- यह दिमाग की धमनियों को सख्त बना देती है, जिससे मेंटल पावर कमजोर हो जाती है और सोंचने-समझने की शक्ति धीमी पड़ जाती है।
3. धूम्रपान- इससे ब्रेन सिकुड़ जाता है, जिससे अल्जाइमर रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
4. ज्यादा मात्रा में चीनी की खपत- ज्यादा चीनी खाने से शरीर में प्रोटीन और न्यूट्रियंट्स को सोखने की क्षमता को कम कर देता है, जिससे कुपोषण हो सकता है और फिर दिमाग का विकास कमजोर पड़ सकता है।
5. वायु प्रदूषण- मस्तिष्क हमारे शरीर में ऑक्सीजन का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। प्रदूषण सूघंने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाएगी और दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाएगा।
6. नींद में कमी- सोने से हमारे दिमाग को राहत मिलती है। अगर आप लंबे समय से नहीं सोएंगे तो आपके दिमाग की कोशिकाएं मर जाएंगी।
7. सोते समय मुंह ढंक कर सोना- सोते समय चादर या कंबल से मुंह ढंकने से चादर के अंदर कार्बन डायऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है और ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है। इससे ब्रेन डैमेज हो सकता है।
8. बिमारी में दिमाग का काम करना- बिमार पड़ने पर कभी भी दिमाग वाले काम नहीं करने चाहिये और न ही ज्यादा महनत करनी चाहिये। इससे दिमाग की शक्ति कमजोर पड़ती है और ब्रेन भी डैमेज हो जाता है।
9. उत्तेजक विचारों में अभाव- सोंचने से दिमाग हमेशा एक्टिव बना रहता है और अच्छी तरीके से कार्य भी करता है। अगर आप अपने दिमाग को किसी काम में नहीं लगाएंगे तो वह सिकुड़ जाएगा।
10. कम बाते करना- लोंगो से दिमाग वाली बातें करना और खुद को जाहिर करने से दिमाग के कार्य करने की शक्ति बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications