Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये लौंग के जादुई असर
लौंग एक अद्भुत मसाला है जो कि कई रोगों की दवा बन चुकी है। कई लोग सोचते हैं कि लौंग केवल उन्ही लोगों को खाना चाहिये जिनके मुंह से बदबू आती है, पर ऐसा नही है। त्वचा रोग, दांता का रोग, सांस की समस्या, पेट के कीडे़ मारने हो या फिर शरीर से सम्बंधित कोई भी बीमारी हो, वह लौंग के प्रयोग से दूर हो जाती है। लौंग को पीसकर, या साबुत खाद्य पदार्थ में डालने से, वह सुगंधमय हो जाता है।
लौंग ना केवल खाने में ही बल्कि दाँत का मंजन, साबुन, इत्र एवं दवा के रूप में लौंग के तेल का उपयोग होता है। गर्दन में दर्द या फिर गले की सूजन होने पर लौंग को सरसों के तेल के साथ मालिश करने पर दर्द समाप्त होता है। तो दोस्तों अब दिन में दो-तीन लौंग खाना बिल्कुल भी ना भूलियेगा क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छी होती है। आइये जानते हैं लौंग के कुछ असरदार फायदे।

पेट की खराबी दूर करे
अगर उल्टी महसूस हो रही हो तो लौंग भून कर उसका पाउडर तैयार करें और उसके साथ शहद मिला कर चाटें। इसकी संवेदनाहारी क्रिया से पेट दर्द और उल्टी बंद हो जाती है। पेट में गैस होने पर एक कप उबलते हुए पानी में 2 लौंग को पीसकर डालें. उसके बाद पानी ठंडा होने के बाद पी लीजिए, पेट की गैस समाप्त हो जाएगी।

कटने-छिलने पर काम आए
यह एक एंटीसेप्टिक है जिसका पेस्ट बना कर त्वचा के कटे छिले स्थान पर लगाने से वह ठीक हो जाता है। यह त्वचा पर जमे बैक्टीरिया का नाश करती है।

अर्थराइटिस दर्द दूर करे
यदि आप अर्थराइटिस के रोगी हैं तो आप लौंग खाइये और उसका पेस्ट बना कर अपने जोडो़ में लगाइये। यह औषधी बडी़ ही पुरानी है जो सदियों से चली आ रही है। इसका पेस्ट लगाते ही दर्द गायब हो जाएगा।

प्यार बढाए
रिसर्च के अनुसार लौंग में इतनी ताकत होती है कि वह आपके अंदर के प्यार को बढा दे, इसलिये इसे कामोत्तेजक आहार भी कहा जाता है।

फ्री रैडिकल्स भगाए
फ्री रैडिकल्स की वजह से त्वचा पर जल्द बुढापा दिखाई पड़ने लगता है। लेकिन आप लौंग खा कर बुढापे से जंग लड़ सकते हैं। इस मसाले में एंथोकाइनिन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़ने में प्रभावशाली होता है।

दांत दर्द भगाए
अगर दातों में बहुत दर्द हो रहा हो, तो पांच लौंग पीस कर उसमें नीबू का रस निचोड़ कर दांतों पर मलने से दर्द दूर हो जाता है। सिर्फ यही नहीं पांच लौंग एक गिलास पानी में उबाल कर इससे नित्य तीन बार कुल्ले करने से दर्द ठीक हो जाता है। सडे़ हुए दांत पर लौंग का तेल लगाना चाहिए क्योंकि इसमें एन्टिसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
