Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मसल्स क्रैंप से कैसे पाएं छुटकारा
मांस-पेशियों के अचानक अकड़ने से किसी रात आप भी परेशान हुए होंगे। दरअसल, मांसपेशियों में क्रैंप या अकड़न आम समस्या है। डॉक्टरों के मुताबिक जीवन में कभी न कभी करीब-करीब सभी इस परेशानी से जूझते हैं। इसके जितने प्रकार हैं, उतने ही कारण भी हैं।
चोट, अचानक या ज्यादा काम, ज्यादा खेलकूद, शरीर में पानी की कमी, खून में सोडियम, पोटैशियम, मैग्निशियम या विटामिन (बी1, बी2, बी6) आदि की कमी से तो क्रैंप की समस्या आती ही है, अस्थमा, गठिया, हाई ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रोल घटाने आदि की कई दवाइयों के कारण भी क्रैंप से जूझना पड़ता है।

ऐसे बचें क्रैंप सेः
1. खूब पीयें पानीः शरीर में पानी की कमी आम क्रैंप का सबसे बड़ा कारण है। पसीना बहाने वाले कामों को करते समय शरीर में पानी की मात्रा का स्तर बनाए रखना भी जरूरी होता है ताकि आप डिहाइड्रेशन और क्रैंप से बच सकें। अत्यधिक गर्मी में लंबे समय तक काम करने से भी बचना चाहिए। काम से पहले, काम के दौरान और काम के बाद, तीनों स्थितियों में शरीर में पानी की मात्रा सही रखने की जरूरत होती है।
2. पहले वार्मअपः उम्र के साथ क्रैंप की समस्या बढ़ती है। आप अचानक ज्यादा शारीरिक काम न करें। मजबूरी में भी ज्यादा काम से पहले वार्मअप करें और काम के बाद मसल्स को रिलैक्स करें। अगर आप युवा और खिलाड़ी हैं, तब तो यह और भी जरूरी है।
3.बदलें आदतः आप शरीर के किसी खास हिस्से में बार-बार क्रैंप से परेशान हो रहे हैं, तो अपनी आदतों पर गौर करें। ऊंची एड़ी के जूते-चप्पल और सैंडल, गलत प्रकार की कुर्सी या बिना ब्रेक के लगातार काम करने से भी मांस-पेशियां अकड़ती हैं। इस प्रकार के क्रैंप को डायस्टोनिक क्रैंप कहते हैं।
4.प्रेग्नेंसी के दौरानः प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में क्रैंप की समस्या आती है। डॉक्टरों की सलाह और फूड सप्लीमेंट के रूप में कैल्शियम और मैग्निशियम लेकर इससे बचा जा सकता है।
5.सोने से पहलेः जिन्हें रात में मांस-पेशियों में ऐंठन महसूस होती है, उन्हें सोने से पहले मसल्स स्ट्रेचिंग (मांस-पेशियों में संकुचन दूर करने वाला) एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। रात में होने वाले क्रैंप की वजह शरीर में विटामिन-ई, कैल्सियम और मैग्निशियम आदि की कमी भी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
