Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
किसके लिये बदतर धूम्रपान, महिला या पुरुष?
जब हम सड़क किनारे किसी पुरुष को स्मोकिंग करते हुए देखते हैं तो हमें अजीब सी उलझन होने लगती है क्योंकि एक तो वह खुद का स्वास्थ्य खराब कर रहा होता है और दूसरा यह कि वह वातावरण में प्रदूषण फैला रहा है। पर जब हम किसी महिला को स्मोकिंग करते हुए देखते हैं तो हमारे मुंह से केवल यही निकलता है कि, यह औरत हो कर भी स्मोकिंग करती है।
इससे पहले कि आप कुछ और सोचे, तो हम आपको बता दें कि हम इस देख में बता रहे हैं कि स्मोकिंग यानी की धूम्रपान करना महिलाओं के लिये नुकसानदाय है या पुरुषों के लिये।

1. फेफड़ों को नुकसान: फेफोडो़ के नुकसान का आपके लिंग से कोई लेना देना नहीं है। धूम्रपान आपके फेफड़ों को अपरिवर्तनीय ढंग से खराब करता है। यदि आप भारी मात्रा में शराब पीते हैं और अपने जिगर को नुकसान पहुंचा चुके हैं, तो आप अभी भी जिंदा रह सकते हैं क्योंकि जिगर खुद को पुनर्जीवित कर सकता है। हालांकि, एक बार क्षतिग्रस्त हुआ फेफड़ा, हमेशा के लिए खराब हो जाता है।
2. कैंसर: सिगरेट में मौजूद निकोटीन में कासीनोजेन होता है जो कि पूरे शरीर में कैंसर के विकास करते हैं। सबसे बुरा असर यह मुंह, गले और फेफडे़ में करता है। हांलाकि महिला स्मोकर्स में देखा गया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर और प्रजनन अंग जैसे, ओवरी, यूट्स आदि के कैंसर ज्यादा होता है।
3. धूम्रपान और प्रेगनेंसी: महिलाओं को स्मोकिंग नहीं करनी चाहिये क्योंकि भविष्य में उन्हें बच्चे को जनना होता है। स्मोकिंग करने से मिसकैरेज का खतरा ज्यादा रहता है और यह बात डॉक्टरों दा्रा प्रूफ भी कर दी गई है। यदि बच्चा हो भी गया तो उसे सांस संबधी बौर कुछ बर्थ डिफेक्ट जरुर होगे।
4. धूम्रपान और स्पर्म काउंट: जो पुरुष स्मोकिंग करते हैं उनके शुक्राणुओं की मात्रा कम होने की संभावना ज्यादा रहती है। स्मोकिंग से पुरुष बाझ बन सकता है, तो जब तक प्रेगनेंसी और बेबी की चिंता है, स्मोकिंग दोनो ही लिंग को नुकसान पहुंचाती है।
5. धूम्रपान और हार्मोनल इंबैलेन्स: पुरुषों में हार्मोनल इंबैलेंस होने पर उनके बाल झडते हैं और त्वचा खराब होने लगती है। वहीं पर महिलाओं में असमय पीरियड्स और अनिंद्रा होने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
