Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
विश्व एड्स दिवस : एड्स को रोकने के उपाय
आज का दिन यानी की 1 दिसंबर पूरे विश्व में एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इस बीमारी को खत्म करने के लिये इतने सारे अभियान पूरी दुनिया में चलाए जा रहे हैं लेकिन जागरुकता फैलने का नाम ही नहीं ले रही है। हमारे भारत को ही देख लीजिये अभी हालही में परिवार कल्याण मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश राज्य एड्स के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। दोस्तों यदि आप एड्स कि चपेट में नहीं आना चाहते हैं तो कृपया कर के इसे रोकने के उपायों के बारे में जरुर जानकारी हासिल करें।
ऐसे रोकिये एड्स को फैलने से :
1. सुरक्षा का उपयोग: एड्स और एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए, हमेशा संबंध बनाते वक्त कंडोम का उपयोग करें। अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा वफादार रहें और एक से अधिक व्यक्ति से यौनसंबंध ना रखें।

2. हमेशा एक साथी रखें: एक साथी रखना हमेशा से ही अच्छा होता है। आप दोनों पार्टनर को एक दूसरे के साथ वफादार होना चाहिये। अलग-अलग पार्टनर रखने से और प्रोटेक्शन ना यूज़ करने से यह संक्रमण जल्द फैलेगा।
3. इस्तमाल की गई सूइयों का प्रयोग ना करें: सूई लगवाने से पहले देख लें कि वह नई हो वरना खून दा्रा एड्स फैल सकता है। यदि आप एच.आई.वी संक्रमित या एड्स ग्रसित हैं तो रक्तदान कभी ना करें।
4. स्तनपान ना करवाएं: यूएस हेल्थ एंड सर्विस डिपार्टमेंट के मुताबिक दूध में एचआईवी वाइरस हो सकते हैं इसलिये यदि आपको एड्स हो गया है तो बच्चे को स्तनपान ना करवाएं।
5. वॉटर लूब्रकन्ट का प्रयोग: कई लूब्रकंट में रसायन और तेल का प्रयोग होता है जिससे कंडोम के टूटने का डर होता है। हमेशा वॅटर बेस लूब्रकंट का ही प्रयोग करें।
6. एच.आई.वी परीक्षण: यदि आप को एच.आई.वी संक्रमण होने का संदेह हो तो तुरंत अपना एच.आई.वी परीक्षण करा लें। उल्लेखनीय है कि अक्सर एच.आई.वी के कीटाणु, संक्रमण होने के 3 से 6 महीनों बाद भी, एच.आई.वी परीक्षण द्वारा पता नहीं लगाये जा पाते। अतः तीसरे और छठे महीने के बाद एच.आई.वी परीक्षण अवश्य दोहरायें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
