Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
मानसिक रोग हो तो आजमाएं योग

रिसर्च में यह तथ्य सामने आया है कि मानसिक रोगी यदि योगा करें तो मानसिक रोग में काफी राहत मिलती है। निमहैन्स बैंगलोर के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बीएन गंगाधर का कहना है कि मानसिक रोगों में योगा असरकारी है। यदि मानसिक रोगी को दवाओं के साथ योगा की सलाह दी जाए तो वह उसके ठीक होने की समय सीमा काफी कम हो जाती है।
छत्रपति शाहूजी महाराज में आए प्रो. गंगाधर ने न्यूरोबायोलॉजी ऑफ योग थिरेपी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि योगा के क्षेत्र में रिसर्च करने पर पता चला कि योगासन का प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर होता है। योगासन से शरीर में कई जैविक बदलाव देखे गए हैं चाहे रक्त संचार की बात हो या फिर हार्मोन्स के स्रावित होने की प्रकिया सभी योग के माध्यम से काबू किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि योग का प्रयोग मानसिक रोग के इलाज में किया जा सकता है। प्रो. गंगाधर के अनुसार कई मरीजों पर किए गए प्रयोग से पता चला कि योग से मानसिक रोग को जल्द ही ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योग के कुछ ऐसे आसन हैं जिनकों करने से शरीर में न्यूरोबायोलॉजिकल बदलाव होते हैं जो मानसिक रोग के इलाज में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि योग से तनाव तो कम होता है और तनाव मानसिक रोग का एक बड़ा कारण है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी दूसरी रिसर्च ईसीटी (इलेक्ट्रो कन्वल्सिव थिरेपी) पर प्रकाश डाला। प्रो. गंगाधर के अनुसार ईसीटी का प्रयोग अवसाद आदि में किया जाता है और इससे मरीज को काफी राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
