Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
पुरुषों के लिये किस तरह गाजर होती है फायदेमंद
क्या आपको पता है कि पुरुषों के पास अब एक नहीं बल्कि ऐसे अनेको कारण है जिससे वह अब गाजर को अपनी प्लेट में शामिल कर सकते हैं। केवल सेब ही नहीं बल्कि गाजर भी डॉक्टर से दूर रखती है। गाजर भी उन्हीं सब्जियों में से सबसे लाभदायक है जो आपको बाजार में मिलती हैं। हम सोंचते हैं कि गाजर में भला ऐसा क्या है तो इसका जवाब है बीटा कैरोटीन, जो कि पुरषों के लिये हर लिजाह से अच्छी होती है।
एक्सपट्स का कहना है कि पुरुषों को हफ्ते में दो दिन गाजर जरुर खानी चाहिये। इससे उन्हें कई तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होगी। यह पीलिया की प्राकृतिक औषधि है। इसका सेवन ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर ) और पेट के कैंसर में भी लाभदायक है। इसके सेवन से कोषों और धमनियों को संजीवन मिलता है। गाजर में बिटा-केरोटिन नामक औषधीय तत्व होता है, जो कैंसर पर नियंत्रण करने में उपयोगी है।
आज हम आपको गाजर खाने के स्वास्थ्य लाभ बताएंगे जो कि खासतौर पर पुरुषों के लिये ही हैं। जिन पुरुषों की उम्र 30 के पार है, उन्हें जरुर से जरुर गाजर का सेवन करना ही चाहिये क्योंकि यही वह उम्र होती है जब आप अपनी फैमिली को बढाने की सोंचते हैं। तो आइये जानते हैं कि पुरुषों के लिये गाजर किस प्रकार से फायदेमंद होती है।

खून की सफाई
पुरुषों को भी अपने खून की सफाई करनी जरुरी है। गाजर का जूस पीने से खून की सफाइ होती है।

स्पर्म की क्वालिटी बढाए
बताया जाता है कि गाजर खाने से स्पर्म की क्वालिटी सुधरती है। अगर आप अपनी फेमिली शुरु करने की सोंच रहे हैं तो आपको कच्ची गाजर खाना शुरु कर देनी चाहिये।

पाचन के लिये
अगर आपको पाचन संबन्धी समस्या है तो आप दिन में दो लाल गाजर खाएं, इससे आपका पेट एक दम सही रहेगा।

पेट की गडबडी
जब अगर आपको गैस्ट्रिक की समस्या है तो आप को दिन में कई बार गाजर खानी चाहिये।

कोलेस्ट्रॉल दूर करे
गाजर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है। रात को डिनर करने के बाद एक गिलास गाजर का जूस पीना जरुरी है।

आपकी आंखों के लिये
यह आंखों के लिए इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें बीटा केरोटीन पाया जाता है जो कि लीवर में जा कर विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए रेटीना के अंदर ट्रासंफॉम होता है और फिर यह बैगनी से दिखने वाले पिग्मेंट में इतनी शक्ती होती है कि रतौन्धी जैसा रोक दूर-दूर तक नहीं हो पाता।

दिल के लिये
अगर आप हफ्ते में छह गाजर खाते हैं तो आपको दिल का रोग नहीं होगा। ह्दय की कमजोरी अथवा घड़कनें बढ़ जाने पर गाजर को भूनकर खाने पर लाभ होता है।

मुख स्वास्थ्य के लिये
पुरुषों के मुहं में बदबू ना आए और मसूड़ों में सडन ना पैदा हो, इसलिये उन्हें गाजर खानी चाहिये।

पेशाब खुल कर होती है
गाजर का रस पीने से पेशाब खुलकर आता है, रक्तशर्करा भी कम होती है। गाजर का हलवा खाने से पेशाब में कैल्शियम, फास्फोरस का आना बंद हो जाता है।

गठिया
गठिया रोग हर किसी को हो जाता है लेकिन इसे दूर रखने के लिये आपको दिन में 1 गाजर रोज खानी चाहिये। गाजर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इमसें बहुत सारा विटामिन सी होता है।

कैंसर से बचाए
गाजर खाने से कैंसर जैसी बीमारी दूर भागती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाए
अगर आपका रेाग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आप हमेशा बीमार पड़ते रहेंगे। पर अगर आप गाजर का जूस पिएगें तो आप हमेशा हेल्दी बने रहेंगे।

नहीं होगी डायबिटीज
जिन्हें डायबिटीज है उन्हें गाजर पीने से लाभ मिलेगा।

कब्ज भागेगी
गाजर मे बहुत सारा फाइबर होता है, जिसे नियमित खाने पर पेट सही रहता है और कब्जी की शिकायत नहीं होती। पेट साफ हो जाता है।

ब्लड प्रेशर
गाजर में पोटैटिशम होता है जो कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
