Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
मच्छर काट ले तो शरीर पर लगाइये ये प्राकृतिक चीजे
अगर आप मच्छरों से बचने के लिए डीट (एक प्रकार का लॉशन) का इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि इससे आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ जाए। मच्छरों के काटने से होने वाली खुजलाहट से शायद आप चैन से सो भी न पाएं। अगर आप खुजलाएंगे तो हो सकता है तुरंत आराम मिल जाए, पर बाद में जलन भी होगी। जलन होने पर आप उस जगह को और खुजलाएंगे। पर सबसे बुरी स्थिति उस वक्त बन जाती है, जब उस जगह से खून निकलने लगता है और नाखुन की गंदगी के कारण इंफैक्शन होने का खतरा पैदा हो जाता है।
अगर आप मच्छरों के काटने से परेशान रहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि खुजलाहट से कैसे आराम पाया जाए। इनमें ज्यादातर उचार सिर्फ लोक परंपरा पर आधारित है और इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तर्क नहीं है। हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि ये उपचार काफी प्रभावी है। ऐसे में इन्हें अपनाने में क्या हर्ज है।

1. शराब
शराब लगाने से खुजलाहट से आराम मिलता है। हम यहां पीने वाले ऐल्कहॉल की नहीं कर रहे हैं। जैसे ही आपको मच्छर काट ले तो अपने ऐड किट से रबिंग ऐल्कहॉल या ऐल्कहॉल वाइप से काटे गए स्थान को अच्छी तरह साफ करें। इससे खुजलाहट से काफी राहत पहुंचेगी। अगर ऐल्कहॉल नहीं है तो साधारण साबुन और पानी की कारगर साबित होगा।

2. नींबू का रस
नींबू में एंटीबैक्टिरीअल और एंटीमाइक्रोबीअल गुण पाया जाता है। प्रभावित जगह पर ताजा नींबू का रस लगाने से खुजलाहट कम होती है और इंफैक्शन भी नहीं होता है। इसका इस्तेमाल तभी करें जब आपको बाहर न जाना हो, क्योंकि सूरज की रोशनी के कारण फुंसी हो सकती है।

3. बर्फ
सूजन और खुजलाहट को दूर करने में बर्फ भी काफी कारगर साबित होता है। अगर शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान बहुत ज्यादा हों तो ठंडे पानी से नहाएं।

4. बेकिंग सोडा और विच हेजेल
इन दोनों का मोटा पेस्ट बनाकर काटने गए स्थान पर 15 मिनट तक लगाएं। बेकिंग में एक एल्कलाइन यौगिक पाया जाता है, जो त्वचा के पीएच को निष्प्रभावित करने में मदद करता है। अगर आपके पास हेजेल न हो तो पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. टी ट्री ऑयल
यह एक प्राकृतिक जलनरोधी है, जो कि मुहांसों से निजात दिलाता है। साथ ही यह सूजन कम करता है और इंफैक्शन को भी रोकता है।

6. टूथपेस्ट
काटे गए स्थान पर पिपरमेंट टूथपेस्ट लगाने से भी खुजलाहट से काफी आराम पहुंचता है।

7. नमक
तुरंत आराम के लिए काटे गए स्थान को पानी से भिगो लें और उस पर आराम से नमक रगड़ें। इससे भी अच्छा होगा कि अगर आप समंदर के किनारे हैं तो खारे पानी में नहा लें।

8. ऐलो
ताजा ऐलो का ठंडापन खुजलाहट से आराम पहुंचाता है। अगर काटने के स्थान से खून निकल रहा हो तो यह उसे भी ठीक कर देता है।

9. सेब का सिरका
नहाने के दौरान पानी में सेब का सिरका मिला लें। यह न सिर्फ सनबर्न से आराम पहुंचाता है, बल्कि इसमें पाए जाने वाले मॉलिक एसिड से खुजलाहट में भी आराम पहुंचता है। अगर आप नहा नहीं सकते तो रूई के जरिए सेब का सिरका प्रभावित जगह पर सीधे भी लगा सकते हैं।

10. केले का छिलका
केले के छिलके में सूगर पाया जाता है, जो कि काटे गए स्थान से तरल पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए केले के छिलके के अंदरुनी हिस्से को प्रभावित जगह पर रगड़ने से आराम पहुंचता है।

11. लार
इसे आप घिनौना न समझें। ऊंगली पर थोड़ा सा लार लगाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे काफी आराम पहुंचेगा।

12. काटे गए स्थान पर थप्पड़ मारें
यह थोड़ा अटपटा लग सकता है, पर यह काफी प्रभावी है। थप्पड़ मारने से मस्तिष्क खुजलाहट और दर्द में अंतर नहीं कर पाता है।



Click it and Unblock the Notifications
