Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अच्छे स्वास्थ्य के लिये रेड मीट का सेवन
वैज्ञानिकों के अनुसार लौह तत्व की भरपूर मात्रा होने के कारण रेड मीट से आंत का कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। मीट हर किसी के लिये स्वास्थ्य वर्धक नहीं होता। उदाहरण के लिये हृदय रोगी या मधुमेह रोगी को रेड मीट नहीं खाना चाहिये क्योंकि इसमें बहुत सारा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। मगर रेड मीट उन लोगों के लिये बहुत अच्छा माना जाता है जो खिलाड़ी या एथलीट या फिर बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं। रेड मीट हमेशा बुरा नहीं होता , यदि आप इसे सावधानी पूर्वक खाएंगे तो आपको बहुत से स्वास्थ्य वर्धक फायदे होंगे।
यहां पर हम आपको बकरे, मटन और पोर्क के रेड मीट के बारे में स्वास्थ्य संबन्धी जानकारी दे रहे हैं-

1. रेड मीट में जिंक पाया जाता है, जो कि अधिकतर खाघ पदार्थों में यह मिनरल नहीं होता।
2. रेड मीट उन पुरुषों के लिये अच्छा माना जाता है, जिन्हें अपनी बॉडी बनाने का शौक है। इसको खाने से बाइसेप और ट्राइसेप आसानी से बनती हैं क्योंकि इसमें खूब सारा प्रोटीन होता है।
3. रेड मीट महिलाओं के लिये अच्छा होता है क्योंकि इसमें खूब सारा आइरन पाया जाता है, जिसको खा कर एनीमिया दूर हो सकता है।
4. रेड मीट से प्राप्त जिंक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को इतना मजबूत कर देता है कि आप आसानी से बीमार नहीं होते।
5. रेड मीट विटामिन बी12 से भरा होता है, जो कि नर्वस सिस्टम तथा दिमाग के काम करने के लिये आवश्यक तत्व है।
6. यदि आप प्रेगनेंट हैं तो रेड मीट आपके बच्चे के लिये अच्छा होगा। ऐसा इसलिये क्योंकि डीएनए बनने के लिये प्रोटीन की अति आवश्यकता पड़ती है।
7. लाल मांस खाने से आपकी पूरी शक्ति और स्टैमिना बढ़ जाती है क्योंकि यह आपकी मासपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है।
8. सहनशक्ति मुख्य रूप से बढ़ जाती है, क्योंकि यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
रेड मीट के कई स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं जो कि मात्र कोलेस्ट्रॉल होने से कम नहीं होंगे। रेड मीट को पकाते वक्त तेल या बटर का प्रयोग ना ही करें तो आपके लिये अच्छा है। इस तरह से आप रेड मीट के सारे फायदे उठा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications