Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्वस्थ बालों के लिए पांच बेहतरीन आहार
अगर आपके बाल रूखे और नाजुक हैं और आपने इससे छुटकारा पाने के लिए बड़ी मात्रा में शैंपू और सीरम का इस्तेमाल किया है, तो अब समय आ गया है कि आप इस बात पर भी ध्यान दें कि आप क्या खा रहे हैं।
हमारे बालों पर इस बात का प्रभाव पड़ता है कि हम क्या खा रहे हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताते हैं जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन कर आप खूबसूरत बाल पा सकते हैं।
ऑइली स्कैल्प को कैसे करें कंट्रोल: टिप्स

आयली फिश
यह प्रोटीन, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरा होता है। स्वस्थ बालों के लिए यह बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा आयली फिश जैसे सार्डाइन, मैकरल और सैमन को शामिल करें।

नट्स
नट्स में सेलेनियम पाया जाता है, जो स्वस्थ बाल और सिर के खाल के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा नट्स में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और जिंक भी पाया जाता है, जो बालों का झड़ना कम करता है और इसके विकास में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में अखरोट, बादाम और काजू को शामिल करें।

हरी सब्जियां
पालग, ब्रोकली और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए और सी से भरी होती है। शरीर को सीबम बनाने के लिए इसकी बड़ी मात्रा में जरूरत होती है। सीबम एक आयली पदार्थ होता है, जिसका स्राव हेयर फॉलिकल से होता है। इसके अलावा हरी सब्जियों से हमारे शरीर को आइरन और कैल्सियम भी मिलता है जो स्वस्थ शरीर और सिर के खाल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मसूर का दाल और बीन
राजमा, ब्लैक बीन, सोयाबीन और मसूर दाल में न सिर्फ प्रोटीन बल्कि आइरन, जिंक और बायोटीन भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। मजबूत और घने बाल के लिए शरीर को इनकी जरूरत पड़ती है। स्वस्थ और खूबसूरत बाल के लिए आप अलग-अलग तरह के मसूर के दाल और बीन का सेवन करें।

मीट और अंडे
प्रोटीन से भरा चिकन, बीफ, रेड मीट और अंडा खाने से बाल मोटे उगते हैं और उनमें शाइन आती है। ऐसा इसलिये क्योंकि ये सब शरीर को आयरन से भरते हैं जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
