Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये हैं लीवर से सम्बंधित बीमारी के लक्षण
आपका लीवर शरीर में 500 से ज्यादा कार्य संचालित करता है । लीवर को होने वाला कोई भी नुकसान (चाहे वह शराब के सेवन से हो, स्मोकिंग से या अस्वास्थ्यकर खाने की आदतों से हो) शरीर के कार्यों में बाधा पहुंचा सकता है और शरीर में जटिलताएं पैदा कर सकता है।
लीवर की खराबी होने का कारण ज्यादा तेल खाना, ज्यादा शराब पीना और कई अन्य कारणों के बारे में तो हम जानते ही हैं। कोई भी बीमारी कभी भी चेतावनी का संकेत दिये बगैर नहीं आती, इसलिये आप सावधान रहें। आइये जानते हैं लीवर से सम्बंधित बिमारियों के कुछ लक्षण ....
MUST READ: स्वस्थ्य लीवर के लिए खाद्य पदार्थ

1. जी मचलना और उलटी आना
यह बहुत सी बिमारियों का एक साधारण लक्षण है। जी मिचलना या मितली एक प्रकार की उल्टी करने की इच्छा है जिसमें अधिक मात्रा में पसीने या लार भी आ सकती है। इसके अलावा उल्टी आने पर शरीर का सारा- खाया पीया बाहर निकल जाता है यह वाकई में दुखदाई है।

2. पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द
पेट का ऊपरी हिस्सा वह हिस्सा है जहाँ पर लीवर होता है। यदि आप इस हिस्से में दर्द महसूस करें तो यह लीवर की बीमारी का लक्षण हो सकता है इसलिए ऐसे मामले में शीघ्र डॉक्टर से मशवरा लें।

3. अपच
चूँकि पाचन क्रिया में लीवर का महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए यदि इसमें समस्या होती है तो पाचन क्रिया जरूर प्रभावित होती है। लीवर से सम्बंधित समस्याएं होने पर पेट में जलन की शिकायत होती है।

4. कमजोरी और थकान
आपका लीवर शरीर में उपस्थित मिनरल्स और विटामिन्स से अवशोषण करता है इसलिए यदि लीवर सही काम नहीं करता है तो कमजोरी और थकान महसूस होती है।

5. वजन कम होना
कई प्रकार की लीवर की बिमारियों में शरीर में खाना ठीक से पच नहीं पाता इसलिए भूख लगना कम हो जाती है। लीवर की बिमारियों में पाचन क्रिया पूरी तरह प्रभावित होती है और यह वजन कम होने का कारण बनता है।

6. त्वचा का पीलापन
हेपेटाइटिस या लीवर कैंसर से पीड़ित लोग खास तौर पर पीलिया से पीड़ित भी होते हैं जिसमें त्वचा और आँखों का रंग पीला पड़ जाता है।

शरीर का पूरा ध्यान रखें
लीवर की बिमारियों से अन्य जटिलताएं भी पैदा होती है इसलिए जरूरी है कि आप अपने शरीर का पूरा ध्यान रखें इससे पहले की देर हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
