Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हाथों में गठिया का दर्द है तो करें ये इलाज
हाथ और बांह के जोड़ों में होने वाले दर्द को गठिया रोग कहते हैं। इसमें जब हड्डियां एक दूसरे से रगड़ाती है तो दर्द होता है। गठिया रोग में दर्द हल्का या फिर बहुत भयानक हो सकता है। अगर दर्द की समस्या लंबे समय से है तो आपको डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए। ऐसे कुछ प्राकृतिक घरेलू उपचार भी है जिससे हाथों के दर्द से राहत मिलती है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप गठिया रोग से हाथों और उंगलियों में होने वाले दर्द से निपट सकते हैं। अब बिना ऑपरेशन भी ठीक हो सकेगा गठिया

1. ज्यादा वजन उठाना
ज्यादा वजन उठाने से मसल में खिंचाव और जोड़ो में दर्द होता है। वजन से मसल में टूट फूट बढ़ जाती है, जिससे दर्द होता है। वजन कम करने के लिए नियमित एक्सरसाइज और डाइट ही पर्याप्त है।

2. त्कालिक व्यायाम
गठिया रोग से हाथों में होने वाले दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए आप कई तरह के एक्सासाइज कर सकते हैं। ऐसे एक्सरसाइज आमतौर पर स्ट्रेचिंग मूवमेंट ही होते हैं जो दर्द और मसल के खिंचाव को कम करते हैं। कलाई को स्ट्रेच करना और इसे सर्कुलर मोशन में घुमाना, हाथ को स्ट्रेच करना और कोहनी को मोड़ना कुछ तत्कालिक एक्सरसाइज हैं। ये सारे एक्सरसाइज करना आसान है और इसके लिए बाहरी मदद की जरूरत नहीं होती है।

3. दर्द से आराम पहुंचाने वाले क्रीम और जेल
गठिया रोग से हाथ में होने वाले दर्द पर मेंथोल आधारित क्रीम काफी प्रभावी होता है। एक उपयुक्त क्रीम का चयन करें और दर्द होने पर हाथों पर लगाएं। ये क्रीम तुरंत असर करते हैं। साथ ही यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है। क्रीम और जेल आधारित पेन रीलीफ से बहुत हद तक गठिया के दर्द से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

4. मसाज
गठिया रोग से हाथों और उंगलियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने में मिनरल आयल मसाज भी काफी असरदार होता है। आयल मसाज दर्द के साथ-साथ जलन को भी कम करता है। नियमित मसाज से आप दर्द कम कर सकते हैं। इसके लिए आप पाम तेल, जैतून तेल और नारियल तेल की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा हॉट आयल मसाज भी गठिया के दर्द से बहुत हद तक राहत पहुंचाता है। साथ ही कुछ खास किस्म का मसाला मिला हुआ तेल भी गठिया के दर्द का प्राकृतिक उपचार है।

5. अदरक का रस
अदरक में एंटी-फ्लॉमटैरी गुण पाया जाता है। नियमित रूप से अदरक का रस पीना गठिया के दर्द को कम करने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द और मसल के दर्द में अदरक काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अदरक में एंटीसेप्टिक गुण भी होता है। अदरक का रस हाथों और उंगलियों में गठिया के दर्द का घरेलू उपचार है।

6. स्टीम ट्रीटमेंट
तुरंत आराम के लिए स्टीम बॉथ लें या हाथों पर हॉट बैग का इस्तेमाल करें। स्टीम और हॉट वाटर बैग की गरमाहट से गठिया के दर्द से आराम मिलेगा। यह दर्द से राहत पाने का सबसे आसान घरेलू तरीका है। आप बिना किसी नुकसान के इसका नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
