Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कई तकलीफों की अचूक दवा लहसुन का तेल
लहसुन केवल एक मसाला ही नहीं है बल्कि यह एक चमत्कारी जड़ी - बूटी भी है , जिसका उपयोग पिछले कई सालों से कई रोगों को दूर भगाने के लिए किया जाता है। कई लोग लहसुन की महक से दूर भागते हैं लेकिन यह एक दवा है जिसके कई सारे स्वास्थ्य वर्धक लाभ हैं। क्या आप को लहसुन के तेल के बारे में पता है? लहसुन को कूंच कर सब्जी के तेल में कुछ दिन तक मिला कर रखा जाता है और फिर उसे लहसुन के तेल के रूप में प्रयोग किया जाता है।

लहुसन का तेल शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है, हृदय रोग से बचाता है और ऐसे ही ना जाने कितने ही रोगों को शरीर से दूर रखने में मदद करता है। लहसुन का तेल एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुणों से भरा हुआ है, जो कि दांत दर्द, कान दर्द आदि में लाभ दिलाता है।
साथ ही यह उन लड़कियों के लिये भी लाभदायक है, जिनके मुंह पर काफी मुंहासे निकलते हैं। इसे चेहरे पर लगाइये और साथ में रूसी से छुटकारा पाना हो तो इससे अपने सिर की मसाज भी कीजिये। आइये जानते हैं और भी स्वास्थ्य लाभ इस लहसुन के तेल के। लहसुन के 15 स्वास्थ्य लाभ

दिल के लिये
यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। यह खून को पतला बनाता है और हृदय घात होने से बचाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे
यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करे, कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस कर के ट्राइग्लिसराइड लेवल को मेंटेन कर के अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है।

कैंसर से बचाए
लहसुन के तेल को अपनी डाइट में शामिल करने से आप हर प्रकार के कैंसर से बच सकती हैं। इसमें कैंसर पनपने वाली कोशिका को नष्ट करने का तत्व छुपा है।

कान के संक्रमण को रोके
यह एक एंटीसेप्टिक , एंटी बैक्टीरियल और एंटी वाइरल तेल है, जो कि कान में पैदा होने वाले संक्रमण से निजात दिलाता है।

दांत दर्द रोके
इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि दांद दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

रोग प्रतिरोधक छमता को बढाए
इसको रोज डाइट में लेने से शरीर से लेड तथा मर्करी जैसे घातक तत्वों से छुटकारा मिलता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता का विकास होता है।

मुंहासे मिटाए
अपने फेस पैक में लहसुन का तेल डाल कर प्रयोग करने से सभी प्रकार की स्किन प्रॉबलम दूर होती है। यह तेल मुंहासों से पड गए दाग को भी मिटाने में मदद करता है।

रूसी से निजात
अपने सिर की लहसुन के तेल से मसाज करने पर आप रूसी को कंट्रोल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications