Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बैकटीरिया को जड़ से खतम करती है गुणकारी शहद
(आईएएनएस)| हमारे घरों में दादी-नानी एवं बुजुर्ग सर्दी, खांसी जैसी कई समस्याओं में शहद के फायदे गिनाती रही हैं। अब नए अध्ययन से पता चला है कि शहद बैक्टीरिया की प्रतिरोधी क्षमता से भी लड़ सकता है। यह अध्ययन दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक संगठन अमेरिकन केमिकल सोसायटी की 247वीं राष्ट्रीय बैठक के हिस्से के तौर पर कराया गया है।
एक बयान के मुताबिक इस अध्ययन के प्रमुख शोधार्थी रोड आईलैंड के न्यूपोर्ट स्थित साल्वे रेगिना विश्वविद्यालय के एम. मेस्च्विट्ज ने कहा, "शहद का खास गुण यह है कि यह कई स्तरों पर बैक्टीरिया से लड़ता है, जिसके कारण बैक्टीरिया में प्रतिरोधी क्षमता का विकास कठिन हो जाता है।"

उनके मुताबिक शहद हाइड्रोजन पेरोक्साइड, अम्लीयता, ओस्मोटिक इफेक्ट, हाई सुगर कंसंट्रेशन और पॉलीफिनोल्स जैसे हथियारों का उपयोग करता है। ये सभी बैक्टीरिया को मारने के लिए काफी हैं। ओस्मोटिक प्रभाव का मतलब यह है कि चीनी की अधिक सांद्रता के कारण यह बैक्टीरिया की कोशिकाओं से पानी का अवशोषण कर लेता है, जिसके कारण बैक्टीरिया दम तोड़ देता है। गर्म पानी के साथ शहद लेकर घटाएं वजन
शहद में एक खास बात यह है कि यह बैक्टीरिया के आपसी संचार तंत्र, जिसे कोरम सेंसिंग कहा जाता है, को क्षतिग्रस्त कर देता है, जिससे बैक्टीरिया रोगकारक बायोफिल्म का निर्माण नहीं कर पाते हैं। दवा की दुकान पर मिलने वाले एंटीबायोटिक्स बैक्टीरिया की विकास प्रक्रिया पर हमला करते हैं, जिसके कारण बैक्टीरिया में इसके खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है। शहद इस प्रकार से काम नहीं करता है। इसलिए बैक्टीरिया में इसके खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा नहीं हो पाती है। MUST READ: शहद के गुणों के बारे में जानिये यहां...
उन्होंने कहा कि शहद इसलिए अधिक प्रभावी हैं, क्योंकि इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक पॉलीफिनोल्स या एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनमें शामिल हैं फिनोलिक एसिड, कैफिक एसिड, कूमैरिक एसिड और इलैजिक एसिड तथा कई फ्लैवनॉयड। उन्होंने कहा कि कई अध्ययनों में शहद के बैक्टीरिया रोधी, फंगस रोधी और वायरस रोधी गुणों का पता चला है।
उनकी टीम ने भी इस बात की पुष्टि की है कि शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और यह एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
