Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सर्दियों में खाएं ये गर्म आहार और रहें बीमारियों से दूर
सर्दियों का समय वह समय होता है जब आपका मन गर्म-गर्म रजाई से निकलने का नहीं करता। इस दौरान अपने खाने का विशेष ख्याल रखना चाहिये। हमें ऐसा आहार खाना चाहिये जो हमें सर्दियों के समय में गर्म रखे। ऐसे गरम मसाले तथा आहार जो शरीर को गर्मी पहुंचाते हैं, उनका नियमित सेवन करने से हमें कभी भी बीमारी नहीं होगी।
Deal of the Day:Jabong प्रोडक्ट पर पाएं 80% की भारी छूट!
सर्दियों में आप ठंड और सर्दी-जुखाम से दूर रहें इसके लिये आपको ऐसे आहार खाने चाहिये जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए। प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) किसी जीव के भीतर होने वाली उन जैविक प्रक्रियाओं का एक संग्रह है, जो रोगजनकों और अर्बुद कोशिकाओं को पहले पहचान और फिर मार कर उस जीव की रोगों से रक्षा करती है।
आइये जानते हैं क्या हैं वे आहार जो सर्दियों में रखते हैं आपके शरीर को गर्म।
1. गाजर: गाजर खाने से त्वचा हेल्दी रहती है, आंखों की रौशनी बढ़ती है, रोग प्रतिरोधक छमता बढती है जिससे सर्दियों में शरीर को ठंड नहीं लगती। यह एक गर्म आहार है, जिसे आपको जरुर खाना चाहिये।

2. सिट्रस फल: संतरा हो चाहे नींबू, इनमें ढेर सारा विटामिन सी होता है जिससे शरीर को पोषण और फ्लेवीनॉइड प्राप्त होता है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद दिलवाता है। साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढाता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

3. मीट, अंडा: चिकन और अंडे के सेवन से शरीर गर्म बना रहता है।

4. लहसुन और अदरक: हर घर में भोजन में लहसुन और अदरक का प्रयोग जरुर किया जाता है। सर्दियों में इनके सेवन से सर्दी, जुखाम और कफ से राहत मिलती है। अगर आप मसाला चाय बना रही हैं तो उसमें अदरक डालना ना भूलें।

5. अमरूद: सिट्रस फल की तरह इसमें भी भारी मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढता है। साथ ही इसमें पोटैशियम और मैगनीशियम होता है।

6. शहद: शक्कर की जगह पर शहद का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। साथ ही यह खराश और ठंडक के लिये दवाई का भी काम करती है।

7. मेथी: मेथी का साग विटामिन के, आयरन और फोलिक एसिड में अधिक होता है। इसे खाने से शरीर में खून बढ़ता है और शरीर गर्म रहता है।

8. अनार: अनार में काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट आयरन, पोलिफिनॉल और विटामिन सी पाया जाता है। यह बुखार को कंट्रोल कर सकते हैं और ठंड लगने से बचाते हैं। इसे खाने से खून बनता है और ब्लॉक हुई धमनियां खुल जाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।




Click it and Unblock the Notifications
