Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
इन उपचारों से छोड़े शराब पीने की लत
आज कल लोगों में शराब पीने का चलन बहुत तेजी से बढ़ चुका है। यह आदत ना केवल बड़ों तक सीमित है बल्कि युवाओं में भी तेज हो गई है। लड़के हों या फिर चाहे लड़कियां, हर किसी को पार्टी में नाचना-गाना और ढेर सारी शराब पीने के बाद ही चैन आता है। यह ड्रेंड इतना ज्यादा चल चुका है कि लोग अब शराब के आदि हो चुके हैं। जिन लोगों को शराब पीने की बुरी आदत पड़ जाती है, वे इसका एक पेग लगाए बिना नहीं रह सकते। शराब पीने से पहले क्या खाएं?
अगर आप दिन भर में पूरी शाराब की बोतल खत्म कर देते हैं तो समझिये कि आप मौत को दावत दे रहे हैं। हम सब को पता है कि शराब पीने से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। लेकिन इस आदत को छुड़ाने के लिये क्या करें, ये किसी को नहीं पता। शराब छोड़ने के लिये आपके अंदर सेल्फ कंट्रोल होना चाहिये। यहां पर कुछ उपचार हैं जिसके सहारे आप अपनी शराब पीने की लत को छोड़ सकते हैं। कम मात्रा में कैसे पिये शराब?

खुद का लक्ष्य निर्धारित करें
अगर आप एक बार में शराब पीना नहीं छोड़ पा रहे हैं तो, थोड़ा थेाड़ा कर के छोडे़। इसके लिये अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अपने दिमाग को डाइवर्ट करें
जब भी दिमाग में शराब पीने की बात आए तो अपने दिमाग को किसी दूसरे काम में लगा लें।

मछली
मछली में बहुत सारा विटामिन और मिनरल होता है जो कि शराब पीने से आपको रोकेगा।

खूब सारा तरल पदार्थ लें
आपको खूब सारे स्वास्थ्य वर्धक तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिये। शराब पीने से शरीर में पानी की कमी होती है इसलिये जितना हो सके खूब सारा तरल पदार्थ लें।

डिब्बा बंद आहार ना खाएं
विटामिन बी वाले साबुत आहार आपके शरीर के न्यूट्रियंट्स को बैलेंस कर सकते हैं। अल्कोहल आपके शरीर के न्यूट्रियंट्स को खा जाते हैं इसलिये आपको विटामिन बी से भरे आहार जैसे, ब्रॉक्ली, स्प्राउट्स और मशरूम आदि का सेवन करना चाहिये।

कैफीन ना लें
शराब से वैसे ही शरीर का पानी सूख जाता है और अगर आप और भी ज्यादा कैफीन का सेवन करेगें तो तबियत और भी ज्यादा खराब हो जाएगी।

ना पियें सिगरेट
शराब पीने वालों को सिगरेट की गंदी आदत तुरंत छोड़ देनी चाहिये। शराब और स्मोकिंग दोनों ही शरीर के लिये खराब होती है।

वर्कआउट करें
जब आप शराब छोड़ रहे हों, तब व्यायाम करने से आपके शरीर का इंडोर्फिन बढ जाएगा और आपका शराब ना पीने की वजह से जो तनाव बढ रहा होगा वह भी ठीक होगा।

ना बोलिये
किसी भी ऐसी पार्टी में जहां शराब उपलब्ध हो, उसको सीधा मना कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
