Latest Updates
-
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 10 सब्जियां, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर -
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कौन-सा तरीका है सबसे सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी -
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य
कैसे घटाएं हफ्तेभर में एक किलो वजन
शरीर का वज़न सही हो, तो कई तरह की बीमारियों का ख़तरा कम किया जा सकता है, अक्सर लोग वजन कम करने में लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन कम करने से भी ज्यादा जरूरी होता है, आपका स्वस्थ रहना। ये तो हम जानते हैं कि मोटापा बुरा होता है, लेकिन बिना कुछ खाए वजन कम करने से हम अस्पताल भी पहुँच सकते हैं। इसलिए सही तरीके से किया गया व्यायाम और सही खान पान ही आपको स्वास्थ और खूबसूरत बना सकता है, ना कि डाइटिंग।
लेकिन सबसे अधिक जो समस्या आती है वो है कमर ओर पेट के आसपास की चर्बी को हटाना। क्या आप जानते हैं कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनके पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाती है जिससे वे परेशान रहने लगते हैं। यदि आप वजन के साथ-साथ पेट और कमर की चर्भी भी हटाना चाहते हैं तो आज़माये यह तरीके।
Wednesday Wonder: हेल्थ-केयर प्रोडक्ट पर पाएं 60% की छूट

व्यायाम
खाने में हम चाहे कितनी भी कटौती कर लें लेकिन बिना व्यायाम के हम वजन कम नहीं कर सकते हैं। व्यायाम से शारीरिक की शक्ति बढ़ती है, और ब्लड सर्क्युलेशन भी अच्छा होता है। रोजाना कम से कम आपको 30 मिनट व्यायाम करना होगा। इससे आप आसानी से वजन भी कम करेंगे और दिनभर चुस्त-दुरूस्त भी रहेंगे। रात और दिन खाना खाने के बाद सुबह-शाम जरूर टहलें, इससे आपका खाना जल्दी पचेगा और एक्सट्रा कैलारी भी बर्न होगी।

अपने खाने पीने का हिसाब रखें
आपने खाने का हिज़ाब रखें, जिसे आपको पता चलता रहे कि आपने कितना खाया और इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। एक डेरी बनायें उसमें पूरे दिन में आपने क्या खाया है लिखें। इससे आपको यह अंदाज़ा होजायेगा कि कहीं आप ज्यादा तो नहीं खा रहें हैं।

नाश्ता जरूर करें
यदि आप मोटापे से बचना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह का नाश्ता जरूर करें। नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ लें, इससे आपके शरीर को ताकत मिलेगी साथी ही वजन भी नहीं बढ़ेगा।
मोटापे को दूर करने के घरेलू उपचार

रात का खाना जल्दी खाएं
रात को जितना होसके जल्दी खाना खाएं इससे उसे पचने का समय मिल जाता है। रात का खाना सोने से दो घंटे पहले खा लें। इससे आपका पंचन तंत्र अच्छा रहेगा साथ ही आपके शरीर में अनचाहा फैट भी नहीं जमा होगा।

भूखे पेट घर से ना निकालें
दिन में हमारा शरीर ऊर्जा से भरा रहता है और इसी ऊर्जा को बनाये रखने के लिए घर से खाना खा के ही निकालें। भूखे पेट से हमारा पंचन तंत्र कमज़ोर होजाता है, और जब हम खाना खाते हैं तो उंचाहा फैट हमारे शरीर में जमा होने लगता है।

खूब पानी पियें
पानी एक ऐसा स्रोत है जो वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है। यह शरीर में ग्लूकोज की मात्र को नियंत्रण में रखता है, और वजन कम मदद करता है।

साबुत अनाज खाएं
हो सके तो साबुत अनाज को अंकुरित कर खाएं। इसमें अन्य भोज्य पदार्थो की तुलना में 96 प्रतिशत अधिक रेशा होता है। प्रतिदिन अंकुरित अनाज लेने से शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन और विटामिन की जरूरत पूरी होती है, और इन्हे खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है।
फल खाएं
जूस पीने की बजाये फल खाएं, उससे आपको वही लाभ होंगे, और जूस की अपेक्षा फल आपकी भूख को भी कम करेगा, जिससे आप कम खाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications