Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मौनसून में मलेरिया से बचने के कुछ प्राकृतिक उपाय
मलेरिया एक प्रकार के परजीवी प्लाजमोडियम से फैलने वाला रोग है। जिसका वाहक मादा एनाफिलीज मच्छर होता है। जब संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो संक्रमण फैलने से उसमें मलेरिया के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मलेरिया काफी खतरनाक बीमारी साबित हो सकती है, इसमें इंसान की जान भी जा सकती है। अच्छा होगा कि आप मलेरिया से बचने के उपायों पर ज्यादा जोर दें। आप मलेरिया से प्राकृतिक रूप से बच सकते हैं। आइये इस मौनसून में जानते हैं मलेरिया से बचने के कुछ प्राकृतिक उपाय। विश्व मलेरिया दिवस: मलेरिया के लक्षण

मौनसून में मलेरिया से बचने के कुछ प्राकृतिक उपाय
हाइड्रेटेड रहें
आप मलेरिया को तभी मात दे सकते हैं, जब आप मौनसून में खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखें। इन दिनों शरीर में काफी गर्मी भर जाती है, जिसे निकालना बहुत जरुरी है। इसके लिये आपको पानी के अलावा नारियल पानी, जूस आदि पीना चाहिये।
बाहर न निकलें
ऐसी जगह जहां पर कूड़ा या गंदगी पड़ी हो, वहां पर ना जाएं क्योंकि वह जगह मच्छरों के पनपने की जगह होती है। शाम के समय घर पर ही रहें।
गहरे रंग के कपड़े ना पहने
हल्के कपडे़ पहनने से मच्छर आपके पास नहीं आएंगे और आप मलेरिया से बचे रह सकते हैं। अगर आप गहरे रंग के कपडे़ पहनेंगे तो आप मच्छरों के चपेट में आ सकते हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से होते हैं ये फायदे
मच्छर दानी लगाएं
अपने दरवाजे और खिड़की पर जाली लगवाएं तथा घर में मच्छरदानी के अंदर सोएं। इससे आप मच्छरों के प्रकोप से बचे रह सकते हैं। चाहे दिन हो या रात, आपको मच्छरदानी के अदंर ही सोना चाहिये।
ठंडे तापमान में रहें
जहां तक हो सके आपको ठंडे तापमान मे ही रहना चाहिये। ठंडे तापमान में मच्छर कभी नहीं पनप सकते।
सिंट्रोनेला तेल आधारित क्रीम
यह बहुत जरुरी है कि आप फुल कपड़े पहने और जहां पर कपड़े नहीं पहन सकते हैं, वहां पर सिंट्रोनेला तेल वाली क्रीम लगाएं। यह आपको मच्छरों से बचाएगा। आप इस तेल को पानी में मिक्स कर के जमीन पर पोछा लगा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications