Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
पाएं धूम्रपान से प्राकृतिक रूप से छुटकारा
धूम्रपान करने वालों को कई तरह की बीमारियाँ होती हैं, जैसे मुँह का कैंसर, दमा, फेफड़ों में कैंसर और हृदय रोग। जो लोग धूम्रपान करतें हैं वे अपने आपको तो नुकसान पहुँचते हैं साथ ही सिगरेट या बीड़ी से निकलने वाला धुयाँ औरों के लिए भी उतना ही नुकसान देह है।
Tuesday Sale: हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट पर पाएं 60% की छूट
धूम्रपान के नुकसान से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन इस लत को छोड़ पाने में सभी बेहद लाचार साबित होते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्ख़े बताएंगे जिससे आप धूम्रपान छोड़ सकते हैं।

1. धीरे धीरे कम करें
धूम्रपान करते हैं वे एक दिन में 10 से 12 सिगरेट पी जाते हैं, अगर आप वाकई सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो सिगरेट पीना कम कर दें। अगर आप एक दिन में १० सिगरेट पीते हैं तो 7 कर दें। ऐसे ही करते करते एक आप सिगरेट पीना बिलकुल बंद कर देंगे।

2. धुएँ से दूर रहें
अगर आपको धूम्रपान से छुटकारा पाना है तो निकोटीन के स्वाद, और मेहक से दूर रहना होगा। इसके लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके किसी भी तरह के फर्नीचर से सिगरेट की गंध को खत्म कर देगा।

3. अपने मुँह को व्यस्त रखें
जब भी आपको सिगरेट पीने का मान करें, तो चुइंग गम खा लें। इसके अलावा आप लोलीपोप या टूथ पिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. धूम्रपान वाली जगह न जाएं
जब आप धूम्रपान छोड़ने का सोचें तो सबसे पहले उन जगहों पर जाना बंद कर दें जहाँ आप धूम्रपान के वक़्त रहा करते थे। और साथी उन लोगों से भी मिलना बंद कर दें जो धूम्रपान करते हैं।

5. संगीत सुनें
अपना पसंदीदा संगीत सुने इससे आपके दिमाग को आराम मिलेगा।

6. साफ हवा
अपने घर को सिगरेट के धूएँ से मुक्त करें। इसके लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरा लें उसमें ¾ सिरका डालें फिर उसे उस कमरे में रख दें जहाँ धुँआ हो।

7. अपनी दिनचर्या बदलें
अगर आप सुबह नाश्ते के वक़्त सिगरेट पीते हैं तो तो उस वक़्त कुछ काम किया करें। और अगर आप कॉफ़ी के साथ सिगरेट पीते हैं तो कॉफ़ी की बजाये चाय पीया करें।

8. फेंक दें इन्हें
जब भी आप धूम्रपान करना छोड़ें तो सबसे पहले उन चीज़ों को फेक दें जो आपको धूम्रपान की याद दिलाती हो। जैसे लाइटर, ऐशट्रे, सिगरेट होल्डर, माचिस और कार में रखा हुआ लाइटर।

9. खाली समय में सिगरेट न पियें
काम के बीच में खाली समय में सिगरेट पीने के बजाये कंप्यूटर में कोई गेम खेलें, अगर गेम खेलना ऑफिस में मना है तो किसी को कॉल करके फ़ोन पे बात कर लें, या लिहलें या कोई फल खाएं।

10. खाली समय में अन्य काम
खाली समय में कुछ अन्य काम करने की लिस्ट बनायें जैसे टहलने जाएँ, पानी पीयें, अपने कुत्ते के साथ खेलें, अपनी कार को साफ़ करें, या अपने दांत साफ़ करें।



Click it and Unblock the Notifications
