Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सूखते गले के लिए 5 घरेलू उपाय
बारिश के दिनों में अक्सर गला सूखने की समस्या हो जाती है। गले का सूखना, एक प्रकार की चिकित्सकीय समस्या है, जिसमें खराश, खिचखिच होती है और मन करता है कि अंदर खुजली कर ली जाएं। यहां तक कि जीभ के निचले हिस्से में भी सरसराहट होती है। ऐसे समय पर भोजन का स्वाद नहीं आता है।
READ MORE: गले में दर्द हो तो ना खाएं यह चीजे़
ये समस्या सभी को कभी न कभी होती है, लेकिन इतनी समस्या के लिए हर बार डॉक्टर के पास जाकर दवाईयां लेने की जरूरत नहीं है। दादी के नुस्खे ऐसी दिक्कतों में अचूक साबित होते हैं।
हां, अगर आपको खून आ रहा हों या किसी अन्य प्रकार की गंभीर समस्या हो तो आप डॉक्टर के पास जाने में न झिझकें। आइए जानते हैं सूखते गले के लिए 5 घरेलू उपचार:

1. शहद
जब गले में खिचखिच हों, तो शहद का सेवन करें। एक चम्मच शहद पी लें। ऊपर से पानी न लें। इसमें ऐसे गुण होते हैं जिससे गले को तुरंत राहत मिल जाती है। कफ की समस्या होने पर भी इससे आराम मिलता है। आप चाहें तो नींबू और शहद को मिलाकर पी सकते हैं।
2. कैंडी:
गले में खराश होने पर कैंडी का सेवन करें। मार्केट में खिचखिच दूर करने के लिए कई प्रकार की कैंडी आती हैं। ये काफी राहत देती हैं और गले की सूजन को भी दूर कर देती हैं। लेकिन दिन में सिर्फ 5 कैंडी का ही सेवन किया जा सकता है।
3. हर्बल टी पिएं:
गले में काफी खराश होने पर आपको हर्बल टी काफी राहत दिला सकती है। इससे गले की सारी समस्याएं दूर हो जाएगी और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। गर्म पानी में बनी हर्बल टी का सेवन दिन में दो से तीन बार करने पर एक दिन में काफी राहत मिलेगी। READ:मानसून लाया टॉन्सिल का दर्द!
4. शुगर इलिक्सर:
यह एक प्रकार का ड्रिंक होता है। यह मुंह का स्वाद बदल देता है और गले का तरावट देता है जिससे खराश दूर हो जाती है। आप चाहें तो इसकी जगह नींबू पानी या संतरे का जूस भी ले सकते हैं। वैसे काफी मात्रा में पानी पीना भी आपको सही कर सकता है।
5. सूप पिएं
गर्मागर्म सूप पीने से गले को तरावट मिलती है। गले में खराश दिखाता है कि आपका शरीर डिहाईड्रेट है और आपको लिक्विड की जरूरत है। सूप पिएं, इससे गले में गुनगुनापन आएगा। साथ ही पानी की ज्यादा मात्रा से शरीर हाईड्रेट हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications