Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
सोशल मीडिया घटाता है तनाव: श्ाोध
(आईएएनएस)| आप अगर अपना तनाव कम करना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताएं। एक नए शोध के अनुसार, ऑनलाइन या सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त गुजारने वालों को उच्च तनाव नहीं होता।
'टाइम' पत्रिका ने शोध के हवाले से कहा कि कम तकनीक प्रेमियों की तुलना में इंटरनेट, सोशल मीडिया और मोबाइल उपयोगकर्ताओं में तनाव का स्तर ज्यादा नहीं था।
प्यू रिसर्च सेंटर ने एक सर्वेक्षण कराया है, जो 1,801 वयस्क अमेरिकियों पर आधारित है। इस सर्वेक्षण में पाया गया है कि सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने वाली महिलाएं अपेक्षाकृत कम तनाव में हैं।

रट्गर्स यूनिवर्सिटी के विद्वान एवं शोध लेखक कीथ हैम्पटन ने कहा, "दूसरों की जिंदगी और उनकी अप्रिय घटनाओं के बारे में जानकर लोग स्वयं पर ज्यादा तनाव महसूस करते हैं।
फेसबुक पर सक्रिय महिलाएं अपने करीबी दोस्तों की जिंदगी की तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में 13 फीसद और परिचितों की जिंदगी की तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में 14 फीसद अधिक परिचित हैं।
पुरुष अपने दोस्तों के जीवन की तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में आठ फीसद और परिचितों की जिंदगी की तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में छह फीसद अधिक अवगत हैं।
सोशल मीडिया द्वारा सिखाये जाने वाले 5 सबक
महिलाओं को दूसरों के दुख या तकलीफ के बारे में अक्सर तस्वीरें साझा करने की ऑनलाइन साइट से पता चलता है। वहीं, पुरुषों को इसकी जानकारी अक्सर मैसेज, ईमेल और लिंक्डइन से मिलती है।
रट्गर्स यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर कीथ हैम्पटन ने कहा, "ऐसी तमाम अटकलें हैं कि दूसरों की एक्टीविटीज से अनजान न रह जाएं, इस डर को दूर करने के लिए सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं पर ऑनलाइन व सक्रिय रहने का दबाव होता है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
