Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
इंडिया में सबसे ज्यादा होती हैं महिलाएं शिकार इसलिये जरुर चेक करें गुर्दे की पथरी के ये लक्षण
गुर्दे में पथरी होना आम समस्या है। अगर देखा जाएं तो प्रत्येक 10 लोगों में से 7 को गुर्दे में पथरी की समस्या होती है जिनमें से अधिकतर महिलाएं होती है। गुर्दे की पथरी, कठोरता से जमे रसायन होते हैं जो किडनी के अंदर पनपते हैं।
चिकित्सकीय भाषा में इसे नेफ्रोलिथियासिस या यूरोलिथियासिस कहते हैं और इसे स्ट्रुवाइट भी कहा जाता है। गुर्दे की पथरी, अनुचित खुराक के कारण बनती है, जिसमें एनीमल प्रोटीन और हाई-सॉल्ट प्रमुख होते हैं।
गुर्दे की पथरी होने का सबसे प्रमुख कारण, ऐसी दवाई की उच्च मात्रा लेना होता है जिसमें एंटएसिड सहित कैल्शियम की अधिकता होती है। अगर पथरी का आकार, मटर के दाने के बराबर होता है तो इसे निकालना आसान होता है लेकिन अगर इससे बड़ा हुआ तो, इसे निकालने में मुश्किल होती है।
READ: चीन में डॉक्टरों ने निकाले आदमी के गुर्दे से 420 पत्थर
आमतौर पर गुर्दे की पथरी को मूत्र मार्ग से निकाला जाता है। कुछ मामलों में, किडनी स्टोन, यूरेटर यानि मूत्रवाहिनी में आ जाते हैं। यूरेटर या मूत्रवाहिनी, एक संकरी ट्यूब होती है जो गुर्दे और मूत्राशय के बीच होती है, जिसमें पथरी आ जाने पर संक्रमण और अन्य समस्याएं हो सकती है।
आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जो गुर्दे की पथरी होने का संकेत देते हैं। अगर किसी महिला में निम्न में से कोई भी लक्षण पाएं जाते हैं तो शीघ्र ही डॉक्टर से सम्पर्क करें।

1. पेशाब:
अगर किसी महिला को पेशाब करते समय दिक्कत होती है या दर्द होता है तो उसे शीघ्र ही डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। अगर किडनी में स्टोन का पता लग जाता है तो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं ताकि वह आसानी से बाहर निकल जाएं।

2. मतली आना:
अगर महिला को पेट में हमेशा भारीपन रहता है और मतली सी महसूस होती है, साथ ही बुखार भी आता है तो उसे डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। ये गुर्दे में पथरी होने का प्रमुख कारण है

3. क्लाउडी यूरिन:
अगर किसी महिला को क्लाउडी यूरिन होती है तो उसे या तो यूटीआई संक्रमण हो सकता है या फिर किडनी में स्टोन हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा बताए जाने वाले आवश्यक परीक्षणों को करवा लें।

4. बार-बार पेशाब का आना:
अगर किसी महिला को बार-बार पेशाब आती है तो यह अच्छा लक्षण नहीं है। इसके लिए बेहतर होगा कि शीघ्र ही चिकित्सक से सम्पर्क करें। गुर्दे में पथरी होने पर पेशाब आना सबसे सामान्य लक्षण है।

5. बुखार:
गुर्दे में पथरी होने पर शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। साथ ही पेशाब में सबसे ज्यादा समस्या होती है। अगर बुखार ज्यादा तेज हो, तो माथे पर कोल्ड आइस पैक की ठंडक दें।

6. पेट में दर्द:
महिला को गुर्दे में पथरी होने पर काफी तेज दर्द होता है ऐसे में यूरिन टेस्ट से क्लीयर किया जाता है कि महिला को पथरी है या नहीं।

7. अधिक सूजन:
पेट या शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन आना और साथ ही मूत्राशय में दिक्कत लगना, गुर्दे की पथरी का लक्षण है।

8. पेशाब में खून आना:
अगर पेशाब में खून आता है तो यह गंभीर समस्या का लक्षण है। पेशाब में खून के साथ-साथ काफी बदबू भी आती है।

9. कमर दर्द:
गुर्दे की पथरी होने पर महिला को कमर में काफी दर्द होता है क्योंकि पथरी पेशाब करते समय मूत्रमार्ग में आ जाती है और इस वजह से दर्द होने लगता है।

10. जलन:
पेशाब के दौरान, मूत्र मार्ग में भयानक या हल्की जलन स्वाभाविक नहीं है। ये जलन लगातार 5 से 6 मिनट तक बनी रहती है। कई बार, शरीर से स्टोन निकल जाने के बाद भी कुछ समय तक ऐसा होता है।



Click it and Unblock the Notifications