Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
इन 6 लक्षणों को देख कर पता लगाएं कहीं आपमें तो नहीं है कैल्शियम की कमी
हड्डियों की कमजोरी, मासपेशियों में हर वक्त अकड़न रहना तथा जरा सा पानी में डालने पर नाखून टूट जाना आदि कैल्शिम की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
कैल्शियम हडिडयों और दांतों के बनाने और रख-रखाव के लिए, मांसपेशियों के सामान्य संकुचन के लिए, हृदय की गति को नियमित करने के लिए और रक्त की क्लॉटिंग करने के लिए आवश्यक है।
अगर आप यह सोंचते हैं कि आपको कभी कैल्श्यिम की कमी हो ही नहीं सकती तो, यह गलत है। आज कल केवल बूढ़े ही नहीं बल्कि जवान और बच्चे भी इस कमी का नुकसान भुगत रहे हैं। फास्ट फूड खाने और व्यायाम की कमी की वजह से कैल्शियम की कमी देखी जा रही है।
READ MORE: कैसे दूर करें कैल्शियम की कमी
कैल्शियम की कमी जानने के लिये खून का टेस्ट करवाएं और डॉक्टर दृारा अन्य लैब टेस्ट करवा कर देखें। आइये जानते हैं कि जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो सबसे पहले कौन-कौन से लक्षण देखने को मिलते हैं।

कमजोर दांत:
कैल्शियम की कमी दांतों पर साफ दिखाई देती है। दांतों की सड़न पहला लक्षण है। अगर बचपन में ही कैल्शियम की कमी हो जाए तो बच्चे के दांत काफी देर से निकलेंगे।

कमजोर हड्डियां:
कैल्शिम की कमी का सबसे पहला असर हड्डियों पर पड़ता है। इसमें बच्चों की हड्डियां पहले कमजोर होना शुरु हो जाती हैं। अगर कैल्शियम की कमी है तो आसानी से हड्डी फ्रैक्चर हो सकती है। मासपेशियों में अकड़न और दर्द हमेशा बना रह सकता है। चरम मामलों में तो रिकेट्स नामक बीमारी होने की संभावना हो सकती है।

कमजोर नाखून:
मजबूत नाखूनों के लिये कैल्शियम की जरुरत होती है। अगर कैल्शियम की कमी है तो नाखून बहुत कमजोर हो जाएंगे और वह बीच बीच में टूटना शुरु हो जाएंगे।

किशोरियों में देरी से होता है यौवन:
महिलाओं के मामले में यौवन की देरी और मासिक धर्म में गड़बड़ी होना कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। कई किशोरियों को मासिक से पहले काफी पीड़ा भी हो सकती है।

बालों का झड़ना और खराब होना:
कैल्शियम की सही खुराख ना मिलने पर बाल बुरी तरह से झड़ने लगते हैं। बालों में कठोरता और रूखापन आम बात हो जाती है।

थकान:
हर वक्त जब शरीर में हड्डी और मासपेशियों का दर्द ना रहेगा तो, जाहिर सी बात है कि थकान लगेगी ही। कम कैल्श्यिम की वजह से नींद ना आना, डर लगना और दिमागी टेंशन रहना आम बात होती है, जो कि सीधे स्ट्रेस लेवल और थकान को बढाती है। आप हर वक्त थके और आलस से भरे हुए दिखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
