Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बीमारियों के कुछ सामान्य लक्षण जो आपको जानने चाहियें
कुछ सामान्य लक्षण जानना बिमारियों से लड़ने के लिए बेहद जरूरी है| इन लक्षणों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने से हम केवल खांसी, जुकाम, बुखार को ही जानते हैं।
हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ सामान्य लक्षण जिनके बारे में आप शायद कम ही जानते हैं। बीमारियों के कुछ सामान्य लक्षण जो आपको जानने चाहियें
READ: मसाले जो कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर को

1: मांसपेशियों में ऐंठन या जकड़न
यह मांसपेशियों में होने वाली एक अनैच्छिक और असामान्य सिकुड़न है। यदि मांसपेशियां ज्यादा जकड जाएँ तो यह दर्दभरा हो सकता है| मांसपेशियों में यह जकड़न तनाव, दवा, और ज्यादा व्यायाम करने से हो सकती है।
2: चक्कर आना
चक्कर आने को डिसओरिएंटेशन इन स्पेस के नाम से भी जाना जाता है, यह अस्थिरता की स्थिति है जिसमें सिर में कुछ मूवमेंट होने लगता है जिससे यह घूमने लगता है, सिर में हल्कापन होने लगता है और चक्कर आने लगते हैं| इससे आपका संतुलन बिगड़ जाता है और आप गिर भी सकते हैं| READ: चक्कर आने की बीमारी का घरेलू उपचार

3: सांस की घरघराहट
यह अस्थमा में होने वाला मुख्य लक्षण है| यह सीटी जैसी आवाज है जो कि फेफड़ों से आने वाली हवा के एक या ज्यादा तरफ से रुकने के कारण आती है| जिनको सांस की घरघराहट होती है उन्हें सांस लेने में भी भारीपन होता है|

4: सुन्नापन
यह सिहरन या झनझनाहट के नाम से भी जानी जाती है इसमें शरीर के उस हिस्से में पिन चुभने जैसा महसूस होता है| इसका सम्बन्ध तंत्रिकाओं की कार्यप्रणाली से है| यह नस में चोट लगने या नस के दबने से हो सकती है|
READ: (हाथ-पैर सुन्न पड़ जाएं तो अपनाएं ये घरेलू उपचार)
5: अनिद्रा
यह सोने से सम्बंधित समस्या है| अनिद्रा की स्थिति में लोग सो नहीं पाते या बहुत कम सोते हैं|

6: उबाक या मितली
इसमें पेट के ऊपरी भाग और सिर में असहज स्थिति पैदा होती है जिससे उलटी करने की इच्छा होती है|
7: सीने में जलन
यह भी असहज स्थिति है जिसमें छाती में जलन होती है, स्तन की हड्डी के नीचे यह जलन बीच-बीच में उठती है|

8: हॉट फ़्लैश
यह गर्मी निकलने का लक्षण है जिसमें चेहरा लाल हो जाता है और पसीना निकलता है| यह रजोनिवृति या रजोनिवृति के आस-पास की स्थिति होने का लक्षण है|
9: गैस
डकार, पेट में हलचल, या गैस भी आपको परेशान कर सकती है| अधिकतर बार यह खाने पर आपके गैस की मात्रा निकालने पर निर्भर करती है|

10: थकान
थकान से तात्पर्य थकावट, सुस्ती, आलसीपन, और शारीरिक और मानसिक कमजोरी की स्थिति है|
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
