Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुषों में बल और लचीलापन बढ़ाने वाले योग आसन
आजकल अपने शरीर को आकार देने के लिए पुरुष भी जिम में घंटों बिताते हैं। योग विशेषज्ञ द्वारा नीचे पांच आसन बताए गए हैं जो ताकत और लचीलेपन को बढ़ने में सहायक होते हैं जिसकी आवश्यकता प्रत्येक पुरुष को होती है।
अपनी ताकत और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए सप्ताह में 4-5 बार इन आसनों का अभ्यास करें। प्रत्येक आसन में 30 सेकंड से 1 मिनिट तक रहें तथा इस दौरान अपनी श्वसन प्रक्रिया सामान्य रखें।
READ: पुरुष ऐसे कम करें अपना पेट

अर्धमत्सयेंद्रसन
अधिकाँश आसनों में रीढ़ की हड्डी को आगे या पीछे की ओर झुकाना पड़ता है। इसे सच में लचीला बनाने के लिए इसे पीछे की ओर भी झुकाना चाहिए। इस आसन से रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ता है। इस आसन से रीढ़ की मांसपेशियों और स्नायुओं में भी कसाव आता है।

धनुरासन
इस मुद्रा में शरीर के दोनों अर्ध भाग ऊपर उठाये जाते हैं। यह आपकी पीठ की मांसपेशियों में कसाव लाता है और रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बनाये रखता है तथा इससे आपकी मुद्रा में और जीवन शक्ति में सुधार लाता है। अपने शरीर के भार को पेट पर संतुलित करने से पेट की चर्बी भी कम होती है जो कि अधिकाँश पुरुषों की एक मुख्य समस्या होती है।

भुजंग आसन या कोबरा पोज़
इस पोज़ में रीढ़ की हड्डी पर पीछे की ओर बहुत खिंचाव आता है। पीठ के नीचे का भाग जिस पर जिम में कोई ध्यान नहीं दिया जाता, इस आसन में इस भाग पर दबाव पड़ता है।

पश्चिमोत्तानासन
इस आसन में शरीर के पीछे के भाग में एड़ियों से रीढ़ की हड्डी के ऊपरी भाग तक खिंचाव आता है। इस आसन का अभ्यास करने से कूल्हों तथा घुटने की नस की जकड़न कम होती हैं जो पुरुषों में पाई जाने वाली एक आम समस्या है।

हलासन या हल मुद्रा
इस पोज़ से रीढ़ की हड्डी और गर्दन में लचीलापन आता है तथा पुरुषों की पीठ, कंधों और भुजाओं की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं। इससे थाइरॉइड और प्रोस्टेट ग्रंथि सुचारू रूप से काम करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
