Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
क्या विटामिन डी सप्लीमेंट लेने चाहिए?
इंसान का शरीर काफी विटामिन उत्पन्न नहीं करता जितने की उसे ज़रुरत होती है और इसलिए उन्हें यह खाने से मिलना चाहिए। अगर यह सप्लीमेंट की तरह लिया जाए और रोज़ के खाने में शुमार किया जाए तो अगर आपके खाने में अनियमितता है, ज़्यादा पका खाना खा रहे हैं या फिर अस्वस्थ्यकर खाना खा रहे हैं तो भी बैलेंस बना रहता है।
विटामिन की ज़रुरत रेड ब्लड सेल की उत्पत्ति के लिए होती है और यह नर्वस सिस्टम, स्केलेटल सिस्टम और रेजिस्टेंस सिस्टम के बचाव में मदद करता है। इससे आँखों की रौशनी अच्छी होती है और त्वचा की परेशानी जैसे सोरायसिस और एक्ज़ीमा से छुटकारा मिलता है। यह कंठ, मुंह और फेफड़े को प्री-कैंसरस सेल से बचाता है।
Also Read: जानिये विटामिन डी की कमी के 6 लक्षण

पर क्या इन सप्लीमेंट्स को लेना चाहिए? आज हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि विटामिन डी सप्लीमेंट लेने चाहिए या नहीं। विटामिन डी से कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
विटामिन डी न्यूरो मस्कुलर फंक्शन बनाये रखता है, सूजन और जलन को कम करता है और कोशिका के विकास में मदद करता है। हाल ही में हुए शोध के अनुसार विटामिन डी से फर्टिलिटी बढ़ती है, बीमारियों अधिक उग्र नहीं होती, स्तन कैंसर और सांस की नली के इन्फेक्शन का ख़तरा कम होता है।

इसलिए विटामिन डी की ज़रुरत होती है। हालांकि, आपको अपने आप से यह सवाल पूछना चाहिए कि क्या आपको विटामिन डी सप्लीमेंट की ज़रुरत है। ऐसा देखा गया है कि जो लोग अपने आप को धूप से बचा कर रखते हैं उनमें विटामिन डी की कमी पायी जाती है। जब हमारे शरीर को सूर्य की यूवीबी रेज़ मिलती हैं तब हमारा शरीर विटामिन डी का निर्माण करता है।

Also Read: शरीर में विटामिन D की कमी पूरी करते हैं ये 5 स्त्रोत
कुछ लोग विटामिन डी की कमी से इसलिए भी जूझते हैं क्योंकि वह मोटापे का शिकार होते हैं और विटामिन डी एक फैट सॉल्युबल विटामिन है। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं विटामिन डी की कमी को झेलती हैं क्योंकि यह बच्चे के सही विकास के लिए ज़रूरी होता है। इसलिए विटामिन डी सप्लीमेंट की ज़रुरत होती है। आप अपने आप को अगर सूर्य की रौशनी में रखते हैं और विटामिन डी से भरपूर खाना खाते हैं जैसे दूध, दही, मछली, कॉड लिवर आयल, फिर भी आपको विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की ज़रुरत पड़ सकती है क्योंकि शायद आपका शरीर काफी विटामिन डी सोख ना पा रहा हो।

इसलिए विटामिन डी की कमी के संकेतों पर ध्यान रखें और इस हिसाब से डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर आपको सही डोज़ की सलाह देगा। अपने आप से विटामिन डी के सप्लीमेंट ना लें क्योंकि अगर आपने यह सही मात्रा में नहीं लिया तो इसका परिणाम काफी खतरनाक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
