Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
क्या Vitamin C सच मुच करता है सर्दी-जुखाम से बचाव?
क्या आपको मालूम है कि विटामिन सी, सर्दी-जुकाम से राहत देने के लिए बेहतर अच्छा विकल्प है। जानिए इस बारे में कुछ खास बातें।
सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है ऐसे में सभी को सर्दी लगने का डर बना ही रहता है। सर्दी के बचने के लिए कई उपाय होते हैं, जिनमें से एक उपाय विटामिन सी का सेवन करना है।
Flipkart Big Shopping Days! Get Upto 80% Cashback on All Fashion*
जी हां, विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में शरीर में पहुँचने से सर्दी और जुकाम-बुखार की दिक्कत से राहत मिल जाती है। हाल में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि एक औसत व्यक्ति को सर्दी की समस्या अमूमन साल में दो बार होती ही है।
सर्दी होना, व्यक्ति की इम्यून प्रणाली पर निर्भर करता है कि वह अंदर से कितना मजबूत है। कमजोर लोगों को सर्दी बहुत लगती है जबकि जिनकी इम्यून प्रणाली मजबूत होती है वो इतनी आसानी से बीमार नहीं पड़ते हैं।

हालांकि, सर्दी की समस्या को दूर करना कोई बड़ी बात नहीं है। इसमें जानलेवा खतरा नहीं होता है, बस व्यक्ति को बहुत ज्यादा असहजता महसूस होती है।
सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या कई कारणों जैसे - वायरल संक्रमण, बैक्टीरियल संक्रमण, साइनस, धूल या धुएं में ज्यादा समय तक रहना आदि के कारण होती है। कई बार बहुत ज्यादा समय तक एसी में रहने के बाद भी ये दिक्कत कुछ लोगों को हो जाती है। इस समस्या को दूर करने में या इसे होने से रोकने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

विटामिन सी से क्या फायदा होता है-
विटामिन सी युक्त खाद्यों में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर में नई कोशिकाओं को बनाने में सहायक होती है। जैसाकि हम सभी जानते हैं कि नई कोशिकाओं के उत्पादन से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा, विटामिन सी, इम्यून सिस्टम फ्रैंडली सेल्स द्वारा तेजी से अवशोषित कर लिया जाता है और उन्हें इससे शक्ति भी मिलती है। इसलिए, शरीर में ऊर्जा और शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है और ऐसी समस्या से राहत मिल जाती है।

आपको बता दें कि लगभग हर खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, बेरी, कीन्नू आदि में विटामिन सी पाया जाता है। प्रतिदिन की खुराक में विटामिन सी को शामिल करने के सर्दी की समस्या को बार-बार होने से रोका जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
