Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्यूं होता है सिरोसिस और क्या है इससे बचने के नैचुरल तरीके
लीवर सिरोसिस एक गंभीर बीमारी है जो कभी कभी घातक साबित हो जाती है। सिरोसिस में लिवर से संबंधित कई समस्याओं के लक्षण एक साथ देखने को मिलते हैं। इसमें लिवर के टिशूज क्षतिग्रस्त होने लगते हैं।
लीवर सिरोसिस एक गंभीर बीमारी है जो कभी कभी घातक साबित हो जाती है। सिरोसिस में लिवर से संबंधित कई समस्याओं के लक्षण एक साथ देखने को मिलते हैं। इसमें लिवर के टिशूज क्षतिग्रस्त होने लगते हैं।
आमतौर पर ज्यादा एल्कोहॉल के सेवन, खानपान में वसा युक्त चीजों, नॉनवेज का अत्यधिक मात्रा में सेवन और दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से भी यह समस्या हो जाती है।
इसके अलावा लिवर सिरोसिस का एक और प्रकार होता है, जिसे नैश सिरोसिस यानी नॉन एल्कोहोलिक सिएटो हेपेटाइटिस कहा जाता है, जो एल्कोहॉल का सेवन नहीं करने वालों को भी हो जाता है।

एल्कोहोलिक होने की वजह से लिवर की बीमारियां बढ़ी हैं जिससे देश में 25से 64 आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा मौत के शिकार होते हैं।
ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को हेपेटाइटिस बी और सी इन्फेक्शन होता है उन लोगों में लिवर सिरोसिस होने के 85 प्रतिशत ज्यादा संभावना होती है। फैटी लिवर से भी लिवर सिरोसिस होने की संभावना होती है। हालांकि इस बीमारी से निपटने के कुछ प्राकृतिक तरीके हैं जिससे लिवर सिरोसिस ठीक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- लीवर की खराबी होने के 8 लक्षण
सिलीमरिन एक पदार्थ होता है जो मिल्क थीस्ल प्लांट में पाया जाता है जिससे लिवर स्वस्थ होने लगता है। बर्डोक रुट, डंडेलिओन और रेड क्लोवर से लिवर में ठीक से रक्तप्रवाह होता है जिससे लिवर पहले की तरह काम करने लगता है।

अल्फला में विटामिन के पाया जाता है जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है यही नहीं इससे खून बहना बंद हो जाता है जो की विटामिन के की कमी से होता है जो सिरोसिस की बीमारी में बहुत आम बात है। एलोवेरा से भी आपका पाचन तंत्र अच्छा रहता है। सुबह शाम एक कप एलोवेरा जूस पीने से लिवर स्वस्थ होने लगता है।

विषाक्त पदार्थों के लिवर में जमा रहने से यह पेट और गुर्दे में पहुचने लगता है। इसलिए हमेशा अपना पेट साफ़ रखें क्यों कि कब्ज़ की वजह से लिवर को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है।
अगर सिरोसिस गंभीर है, तो चौदह दिनों तक केवल ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। साथ ही वह आहार लें जिसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा पायी जाती हो जैसे केला, गुड़, डील्स, केल्प, प्रून या बेर, किशमिश, चावल और वीट ब्रान खाये। इसके साथ आप बादाम, ग्रेन्स और सीड्स, बकरी का कच्चा दूध और उसे बनी चीज़े खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
