Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेपेटाइटिस बी वायरस से जुड़े ये खुलासे कर देंगे आपको दंग
आज दुनिया भर में हेपेटाइटिस बी वायरस ने अपनी जड़ें मजबूत कर रखी हैं। माना जाता है कि यह वायरस एचआईवी वायरस से 50 से 100 गुना ज्यादा संक्रमित होता है। अगर इस बीमारी का ठीक से इलाज नहीं किया गया तो मरीज़ की मृत्यु संभव है।
READ: जिगर रोग के उपचार के लिए घरेलू उपाय
आज, 28 जुलाई के दिन पूरी दुनिया में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसी मौके पर आज हम आपको हेपेटाइटिस बी वायरस के बारे में कुछ ऐसा खुलासा करेंगे, जिसे पढ़ कर आप भी दंग रह जाएंगे।
वैसे आपकी जानकारी के लिये बता दें कि मरीज को हेपेटाइटिस बी का पता कई बार दशकों तक नहीं चल पाता। इसका पता तब ही चलता है जब उनका लीवर खराब होना शुरु हो जाता है। इसका संक्रमण आम तौर पर रक्त, असुरक्षित यौन संबंधों और गर्भवती मां से बच्चे में फैलता है।

1. दवाई लेने के बावजूद भी हेपेटाइटिस बी वायरस का संक्रमण हर 30-45 सेकेंड में एक व्यक्ति की जान ले लेता है।
2. लगभग दो तिहाई संक्रमित लोगों को अब तक पता ही नहीं है कि उन्हें यह संक्रमण हो चुका है और अब यह HBV इंफेक्शन में बदलता जा रहा है जो कि दुनिया के स्वास्थ्य के लिये सबसे बड़ा खतरा है।
3. दुनिया भर में यह वायरस की HIV की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक प्रचलित है। जहां HIV अफ्रीका में अधिक प्रचलित है वहीं हेपेटाइटिस बी एशिया में ज्यादा प्रचलित है। हेपेटाइटिस बी वायरस एचआईवी की तुलना में 100 गुना अधिक संक्रामक है।
4. ठीक से निगरानी या इलाज न करने पर इस संक्रमण के कारण 25% लोग लीवर कैंसर या लीवर की खराबी के कारण मर सकते हैं।
5. हेपेटाइटिस सी एचबीवी की तरह एक और घातक वायरस के कारण होता है और लगभग 180 लाख लोगों को दुनिया भर में संक्रमित कर रहा है। इस वायरस के लिये अभी तक कोई भी टीका तैयार नहीं किया गया है।
6. हेपेटाइटिस बी और सी ने पूरी दुनियाभर में 6 अरब में 530 मिलियन लोगों को संक्रमित कर रखा है।
7. प्रेगनेंट महिलाएं जिन्हें हेपेटाइटिस बी है वे जन्म के दौरान अपने शिशु को यह बीमारी दे सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
