Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
World No-Tobacco Day: स्मोकिंग छुड़ाने में मदद करेंगे ये हर्ब्स
तंबाकू चाहे किसी भी रूप में इस्तमाल किया जाए हमेशा हानिकारक ही होता है। तंबाकू के घातक परिणामों को जानते हुए भी लेाग इसे लेना बंद नहीं कर रहे हैं।
अध्ययन के अनुसार प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर 25 प्रतिशत मौते होती हैं, जिनमें से 30-60 उम्र के लोग शामिल हैं। तंबाकू के सेवन से ना केवल फेफड़े और मुंह का कैंसर होता है बल्कि स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हड्डियों में कमजोरी और ब्लड प्रेशर का भी प्रॉब्लम होता है।
इसके ऊपर अगर प्रेगनेंट महिलाएं स्मोकिंग करती हैं तो, उनके होने वाले बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस विशेष पर आज बोल्डस्काई आपको बताएगा कुछ ऐसे हर्ब्स के नाम, जिसको खाने से आपकी सिगरेट पीने की आदत एकदम से छूट जाएगी।

अजवाइन
जब भी तंबाकू खाने का मन हो या सिगरेट पीने का मन हो तो, अजवाइन मुंह में डाल कर खाएं। शुरू शुरू में आपको इसे खाने में थोड़ी परेशानी होगी मगर बाद में आपको यह बिल्कुल भी खराब नहीं लगेगा।

दालचीनी
सिगरेट पीने की जगह पर दालचीनी का टुकड़ा मुंह में डाल कर उसे ही चूसें। ऐसा करने से आपको मदद मिलेगी।

कॉपर के गिलास में रखा पानी पियें
कॉपर के गिलास या जार में रखा पानी पीने से शरीर में जमा दूषित पदार्थ निकल जाता है और साथ ही तंबाकू खाने की चाहत भी धीरे धीरे कम होने लगती है।

त्रिफला
रोजाना रात को त्रिफला खाने से आपकी तंबाकू खाने की आदत सुधर जाएगी।

तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते चबाने से तंबाकु खाने का मन नहीं करेगा। आपको रोजाना सुबह-शाम 2 से 3 तुलसी की पत्तियां खानी चाहिये।

नेति क्रिया
तंबाकू की आदत को छुड़ाने के लिये जल नेति क्रिया बहुत ही लाभकारी को सकता है। आपको इसे एक बार सुबह और एक बार शाम को करना होगा। जलनेति से कीजिये अपने सारे रोगों को दूर

अश्वगंधा
इसे लोग तब भी खाते हैं जब उन्हें अपने शरीर को दूषित पदार्थ से मुक्ति दिलानी होती है। तंबाकू की लत छोड़ने के बाद जब शरीर पर अलग अलग प्रभाव पड़ने लगते हैं, तब यह अपना असर दिखाती है। रिजल्ट पाने के लिये इसके चूर्ण का 450 mg - 2 g तक की मात्रा में सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
