Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्रतिदिन स्नान करना आवश्यक क्यों होता है?
हर दिन स्नान करने से आप स्वयं को ताजा और ऊर्जावान महसूस करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि आप दिन में एक बार भी स्नान नहीं कर पाते हैं, अगर ऐसा है और आपको न नहाने की आदत है तो आपको ज्ञात नहीं कि आप अपने स्वास्थ्य के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि हर दिन नहाने से क्या लाभ होता है। सबसे पहले नहाने से शरीर की गंदगी और मृत त्वचा निकल जाती है। आलस्य दूर भाग जाता है और शरीर में ताजगी महसूस होती है।
कुछ लोग डिओडेरेंट या गीले नैपकिन का इस्तेमाल करते हैं, इससे शरीर साफ हो जाता है लेकिन अंदर से फ्रेशनेस महसूस नहीं होती है। शरीर को साफ बनाएं रखने के लिए सही तरीके से स्नान करने की आवश्यकता होती है। प्रतिदिन नहाने के क्या फायदे होते हैं जानिए:

1. दुर्गंध दूर भगाएं -
शरीर से आने वाली गंदी बदबू को प्रतिदिन स्नान से ही दूर भगाया जा सकता है। शरीर में बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं जिससे त्वचा में रासायनिक प्रक्रियाओं के चलते गंदी बदबू आने लगती है। ऐसे में डिओ आदि से बदबू तो दूर भाग जाती है लेकिन वो बैक्टीरिया नहीं मरते हैं।

2. मुहांसे दूर करे-
प्रतिदिन स्नान करने से चेहरे पर कील मुहांसे नहीं होते हैं क्योंकि बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण नहीं हो पाता है। स्वस्थ और साफ त्वचा पाने के लिए प्रतिदिन स्नान करना आवश्यक होता है।

3. त्वचा पर बैक्टीरिया को दूर भगाए-
आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारी त्वचा पर लगभग 1000 प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं जो त्वचा की नमी को छीन लेते हैं और उसे बेजान बना देते हैं। ऐसे में स्नान करने से ये बैक्टीरिया त्वचा पर नहीं रह जाते हैं।

4. त्वचा पर पड़ने वाले भूरे धब्बे -
अगर आप नियमित रूप से स्नान नहीं करते हैं तो आपकी त्वचा पर भूरे रंग के चकत्ते पड़ सकते हैं। इस स्थिति को डर्मेटिटिस नेगलेक्टा कहा जाता है। अगर त्वचा में ये धब्बे पड़ने लगे हैं तो स्पष्ट अर्थ है कि आप अपनी त्वचा के प्रति लापरवाह हैं।

5. त्वचा की स्थिति बदतर होना -
प्रतिदिन स्नान न करने से त्वचा सम्बंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। सबसे पहले त्वचा में रूखापन आ सकता है, साथ ही खुजली या संक्रमण भी हो सकता है।

6. तैलीय बाल -
अगर आप स्नान प्रतिदिन नहीं करते हैं तो बालों को कब धुलते हैं, शायद महीने में एक बार। अरे जनाब, ऐसा कतई न करें। हर दूसरे से तीसरे दिन बालों सहित स्नान करें। इससे बालों में गंदगी जमा नहीं होगी। साथ ही साथ आप गंदे-गंदे से नहीं दिखेंगे।

7. सामान्य गंदगी -
स्नान न करने से आपकी बगलों से ऐसी बदबू आएगी कि आपको लगेगा कि सड़ा प्याज बदबू कर रहा है। साथ ही साथ त्वचा भी बहुत गंदी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
