Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दांतो से पीलापन हटाकर चमकाएं अपने दांत, ये हैं 10 उपाय
आपके चेहरे की सुंदरता आपके दांतो पर ही निर्भर करती है। अगर आपके दांत अच्छे नहीं है तो आपके चेहरे की रंगत खराब हो सकती है। यह सिर्फ खाना खाने में ही मददगार नहीं होते बल्कि इससे हमारी पर्सनैलिटी कोभी नई पहचान मिलती है लेकिन बहुत सारे लोगों के दांत पीले होते हैं, जिसकी बहुत सारी वजहें हो सकती हैं।
पानी में मौजूद कैमिकल्स,तंबाकू और कलर्ड फूड्स के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों में पीलापन आ जाता है। इन्हें चमकाने के लिए बाजार से आपको ढेरों प्रॉडक्ट्स मिल जाएगे लेकिन उनमें मौजूद कैमिकल्स से मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है। कुछ लोग दातों को साफ करने के लिए दातों को तेज तेज घिसते हैं जिससे उसके मसूड़े प्रभावित होते है।

क्यों होता है पीलापन
आपके क्या खाते है ये भी आपके दातों के लिए अच्छा और बुरी साबित हो सकता है। फास्ट फूड, मीठा हमारे दांतों पर चिपक जाता हैं जो दांतों को पीला बनाता है। सबसे पहले तो अपने खान-पान का ध्यान रखें। हमेशा चबा चबाकर खाने वाले फूड्स ही खाएं।

दूध से बनें उत्पादन
दूध से बनने वाले उत्पादों का सेवन ज्यादा करें क्योंकि उसमें कैल्शियम होता हैं जो दांतों के लिए बहुत जरूरी है। चाय कॉफी का सेवन लिमिटेड मात्रा में ही करें। इनको भी ज्यादा खाने से आपके दांतों में पीलापन आ सकता है।

ना करें धूम्रपान
स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड मौजूद होता है, जो एक नैचुरल व्हाइटनिंग एजेंट है जो स्लाइवा के प्रॉडक्शन को बढ़ाकर दांतों को सफेद बनाता है। एक स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें और टूथब्रश की मदद से दांतों पर हल्के से रगड़े और 5 मिनट बाद अच्छी तरह धो लें। ऐसा सप्ताह में एक बार जरूर करें।

तुलसी से बचाव
तुलसी मुंह और दांतों के रोग से हमें बचाए रखती है। इसके पत्तों को धूप में सुखाकर पाऊडर बना लें फिर टूथपेस्ट में मिलाकर रोजाना ब्रश करें। पीलापन अपने आप दूर हो जाएगा। तुलसी आसानी से आपके घर में मिल जाती है।

नमक से दांत साफ होते है
नमक में सोडियम और क्लोराइड दोनों का मिश्रण होता है, जो दांतों का पीलापन कम करने में मदद करता है लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है। वैसे नमक और सरसों के तेल से दांत चमकाने का नुस्खा काफी पुराना है। बस चुटकी भर नमक में 2-3 बूंदें तेल की मिलाकर दांत साफ करें। इससे मसूड़ों को नुकसान भी नहीं होगा।

नीम है फायदेमंद
नीम एक औषधि है। नीम में दांत सफेद बनाने और बैक्टीरिया खत्म करने के लाजवाब गुण पाए जाते हैं। रोजाना नीम की दातून से दांत साफ करें। इससे आपके शरीर को भी बहुत फायदा होगा। इसका प्रयोग करें और दातों को स्वस्थ बनाएं।

नींबू का रस करें प्रयोग
एक नींबू का रस निकालकर उसमें सामान मात्रा में ही पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी का कुल्ला करें। रोजाना ऐसा करने से दांतों का पीलापन और सांसों की दुर्गंध दूर हो जाती है। इसका प्रयोग आपके लिए सही है।

संतरे है फायदेमंद
संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाऊडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाऊडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें। संतरा इस मामले में फायदेमंद है।

नारियल से फायदा
नारियल, तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करना आयुर्वेदिक तरीका है। एक चम्मच में नारियल तेल लेकर इसे मुंह व दांतों में लगाएं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा पीले दांतों को सफेद बनाने का सबसे अच्छा घरेलू तरीका है। ब्रश करने के बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें। दांतों पर जमी पीली पर्त साफ हो जाएगी।

ऐसा बनाएं मिश्रण
एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें और इसमें रातभर दातुन रख दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमाल करें। इससे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा। अगर आप रोजाना दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में एक दिन जरूर दातुन अवश्य करें। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ व मजबूत भी होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
