Latest Updates
-
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान -
National Nutrition Week 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इसका इतिहास और महत्व -
September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर में आएंगे जन्माष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
जन्माष्टमी 2026: 3 या 4 सितंबर? कन्फ्यूजन छोड़ें, जानें सही तारीख और निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त -
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, रिकवरी से लेकर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने तक के दिए टिप्स -
Hal Shashthi 2026: हल षष्ठी या बलराम जयंती कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
ऑफिस में बैठकर काम करने वाले लोगों की इसलिए नहीं बनती है बॉडी
बॉडी बिल्डिंग के इसी चलन को देखते हुए इस समय अपने देश के हर बड़े शहरों में सैकड़ों जिम या वर्कआउट सेंटर खुल गये हैं।
जब आप टीवी पर या परदे पर अपने फेवरेट हीरो को देखते हैं तो उनकी फिट बॉडी को देखकर आप भी वैसी ही बॉडी बनाने की सोचने लगते हैं।
आपको बता दें कि वैसी बॉडी पाने के लिए कड़ी मेहनत और हेल्दी डाइट बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा आप कितने तत्परता से वर्कआउट कर रहे हैं ये भी मायने रखता है।
बॉडी बिल्डिंग के इसी चलन को देखते हुए इस समय अपने देश के हर बड़े शहरों में सैकड़ों जिम या वर्कआउट सेंटर खुल गये हैं।

हाल में किये एक सर्वे के अनुसार 40 की उम्र से कम के लगभग 60% पुरुष और महिलायें कम से कम हफ्ते में तीन दिन जिम में जाकर वर्कआउट कर रहे हैं। इसके अलावा आप उम्रदराज लोगों को भी जिम में पसीने बहाते हुए देख सकते हैं।
लेकिन सोचिये कि अगर आप रोजाना जिम में मेहनत भी कर रहे हैं डाइट में हेल्दी चीजों को भी शामिल कर रहे हैं उसके बावजूद भी अगर बॉडी नहीं बन रही है तो इसका क्या कारण है?
कई बार आप कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिस वजह से मसल्स ग्रोथ रुक जाती है। आपको बता दें कि अगर आप दिन में कई घंटे एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो इससे भी मसल्स ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है और बॉडी शेप में नहीं आ पाती है।

इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि लम्बे समय तक एक ही जगह बैठना कैसे आपके लिए नुकसानदायक है।
एक ही जगह देर तक बैठे रहने से क्या होता है?
आज के समय में कई लोगों को ऑफिस में एक ही जगह बैठकर करीब 9-10 घंटे काम करना पड़ता है और इस बीच में उन्हें कुछ मिनटों के ही ब्रेक मिलते हैं।
ऑफिस में देर तक एक ही जगह बैठने के कारण लोगों को सिरदर्द, पीठ दर्द, गर्दन में दर्द, हाइपरटेंशन, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

हाल ही में किये एक रिसर्च के अनुसार जो लोग रोजाना 6 घंटे या इससे ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठे रहते हैं और हर घंटे ब्रेक भी नहीं लेते हैं उनमें मसल्स ग्रोथ रेट काफी कम पायी गयी। हालांकि जिन लोगों पर ये शोध किये गये वे रोजाना जिम में एक घंटे वर्कआउट करते थे।
इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि एक जगह पर बैठे रहना आपके जिम में की गयी पूरी मेहनत को बर्बाद कर देता है।
रिसर्चर ने यह भी बताया कि ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहने से शरीर का इंसुलिन लेवल भी प्रभावित होता है। इससे आपका मेटाबोलिज्म रेट स्लो हो जाता है और आपको थोड़े थोड़े अंतराल पर भूख लगने लगती है। इस वजह से मांसपेशियों का ठीक से विकास नहीं हो पाता है।
इसलिए अगर आपको एक ही जगह पर देर तक बैठना ही है तो हर घंटे 10 मिनट का ब्रेक लें और तेज चहलकदमी करें और फिर उसके बाद वापस आकर काम करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications