Latest Updates
-
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
ऑफिस के काम से होता है स्ट्रेस तो खेंले VIDEO GAME
शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि आप काम के दौरान तनाव, निराशा या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं तो वीडियो गेम खेलकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग काम के दौरान वीडियो गेम खेलते हैं वे अन्य लोगों की तुलना में काफी मन लगाकर अपने काम को बेहतर तरीके से करते हैं।
वीडियो गेम खेलने से व्यक्ति की काम करने की क्षमता धीरे-धीरे बढ़ती है और इससे वो मन लगाकर काम करता है जिसकी वजह से उसे काम का तनाव नहीं होता है।

वहीं दूसरी तरफ जो लोग काम के दौरान कम ब्रेक लेते हैं वे काम को मन से नहीं कर पाते हैं और बेहतर परिणाम भी नहीं दे पाते हैं।
जबकि जो लोग काम से ब्रेक लेकर वीडियो गेम खेलते हैं उनपर काम के बोझ का कोई निगेटिव प्रभाव नहीं पड़ता और उन्हें काम करने में कोई परेशानी भी नहीं होती है।
अक्सर हम एक दिन में ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करना चाहते हैं लेकिन पूरे दिन काम करने के बावजूद भी हमारा काम उतने प्रभावी तरीके से नहीं हो पाता है ।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा में डॉक्टरेट के छात्र माइकल रूप का कहना है कि लोगों को काम के बीच में थोड़े-थोड़े समय पर ब्रेक लेकर खुद को वीडियो गेम जैसे मनोरंजक खेलों का आनंद लेना चाहिए। इससे उन्हें काम करने के लिए अतिरिक्त एनर्जी मिलती है।
ह्यूमन फैक्टर्स और इर्गोनॉमिक्स सोसाइटी जर्नल के अनुसार जो लोग हेल्थकेयर या एयर ट्रैफिक कंट्रोल के पेशे से जुड़े हैं यह तरीका अपनाने में उनके लिए परेशानी हो सकती है।
रिसर्च टीम ने साठ प्रतिभागियों पर एक स्टडी किया और उनमें मानसिक थकावट पैदा करने के लिए उनसे कंप्यूटर पर आधारित काम करवाया और काम के बीच में पांच मिनट का ब्रेक दिया। इस दौरान कुछ प्रतिभागियों ने सुशी कैट नाम का वीडियो गेम खेला, कुछ ने पूरी तरह से आराम किया और कुछ प्रतिभागी बिना कंप्यूटर और फोन के टेस्टिंग रूम में ही चुपचाप बैठे रहे।
इस प्रयोग में शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रतिभागियों के तनाव, मूड और काम करने के तरीके का पूरा प्रभाव उनके काम पर पड़ता है। इसलिए अगर आप भी अपने काम के तनाव को कम करना चाहते हैं तो काम के बीच में ब्रेक लें और उस समय अपनी मनपसंद का कोई काम करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
