Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिल टूटने से हैं दुखी! तो इन टिप्स से उबरने में मिलेगी मदद
दिल टूटना आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द है और इस शब्द के हर जगह अपने अलग अलग मायने हैं। कभी भी खाने में कोई खराब चीज बन जाने से किसी का दिल टूट जाता है तो कभी अपनी टीम की हार देखकर दिल टूट जाता है।
इसी तरह कई पेरेंट्स अपने बच्चों के ख़राब रिजल्ट देखकर भी दुखी हो जाते हैं और उनका दिल टूट जाता है। मेडिकल टर्म में बात करें तो इसे ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम का नाम दिया गया है और यह स्ट्रेस का ही एक बदला हुआ स्वरुप है।
वास्तव में आप को जब किसी से या किसी चीज से प्यार हो जाता है और वो आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है तो ऐसे हालात में आपका हार्ट ब्रोकन हो जाता है।

कई बार अपने बेहद करीबी के निधन पर भी लोग बुरी तरह निराश हो जाते हैं और इससे उबरने में उन्हें महीनों लगते हैं। ऐसी परिस्थितियों में हार्ट का एक हिस्सा सामान्य से थोडा बड़ा हो जाता है और आपका दिल पूरी क्षमता के साथ ब्लड पंप नहीं कर पाता है।
कई बार लोगों को इस दौरान सीने में तेज दर्द होता है और वे इसे हार्ट फेल या हार्ट अटैक समझने की गलती कर देते हैं। लम्बे समय तक इस हालत में रहने से आपको स्ट्रेस से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनसे आपको उबरने में काफी मदद मिलेगी।

अपने उद्देश्य निश्चित करें : कई बार लोग दिल टूटने या निराश होने पर अपना सारा काम धाम छोड़कर घर पर बैठ जाते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे में अपने काम पर ज्यादा फोकस करें जिससे आपका ध्यान भटके।

आगे बढ़ते रहें : एकदम से निराश होकर सबकुछ छोड़ ना दें बल्कि इससे आपकी समस्या और बढ़ जाएगी। अपने डेली रूटीन को फॉलो करें और बाकी चीजों पर भी उतना ही ध्यान दें। ऐसा करने से आप कुछ ही दिन में इन सबसे उबर जाएंगे।
मुस्कुराते रहें: सबसे ज़रूरी है किसी भी परिस्थिति में मुस्कुराते रहना। आपको यकीन नहीं होगा कि अगर आप खुश रहेंगे तो बहुत जल्द आपकी लाइफ दोबारा पटरी पर आ जाएगी।

रो लें : अगर आपका मन बहुत तेजी से रोने का कर रहा है तो इस इच्छा को दबाएं नहीं बल्कि अकेले में बैठकर भरपूर रो लें। रोने से स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाता है।

शुक्रिया अदा करें : आपको जो भी सुख सुविधाएं मिल रही है उसके लिए भगवान् को शुक्रिया अदा करें। धीरे धीरे आप चीजों की अहमियत समझ जाएंगे और फिर आप जल्दी निराश नहीं होंगे।
नयी हॉबी : इस दौरान सबसे ज़रूरी है कि आप कोई नयी हॉबी शुरू करें जिससे आपका मन अधिकतर टाइम उसी में लगा रहे।

नयी चीजें सीखें : पूरी ज़िन्दगी सीखते रहना बहुत ज़रूरी है इससे आपका व्यक्तित्व निखर जाता है। अगर आप लाइफ में कहीं फेल होते हैं या किसी बात से दिल टूट जाता है तो उसके बारे में सोच सोच कर परेशान होने की बजाय नयी चीजों को सीखें।
घूमें और दोस्तों से मिले : आप खुद को जितना अकेले रखेंगे आपकी समस्या उतनी ही बढती जाएगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप घर से बाहर निकालें अपने दोस्तों से मिलें और उनसे बातचीत करें। हो सके तो दोस्तों के साथ मिलकर कहीं घूमने निकल जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
