Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आंखों की ये नैचुरल दवा देख कर तो डॉक्टर भी हो गए परेशान, पढ़ें
अगर आप दिन में कई घंटों तक लगातार कम्प्यूटर पर काम करते रहते हैं और उसकी वजह से आपको आंखों में तनाव महसूस होता है तो आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।
अगर आप दिन में कई घंटों तक लगातार कम्प्यूटर पर काम करते रहते हैं और उसकी वजह से आपको आंखों में तनाव महसूस होता है तो आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए, जिनसे आपकी आंखों की दृष्टि अच्छी हो जाएगी और आपको स्ट्रेस भी नहीं होगा।

आपको बता दें कि जब आपकी ऑप्टिक नर्व पर तनाव पड़ता है तो आपकी आईसाइट यानि आंखों की दृष्टि पर नकारात्मक असर पड़ना शुरू हो जाता है और रोशनी कम होती जाती है। कई बार आंखों में जलन, खुजली या दर्द की समस्या होती है और पानी आने लगता है।

आंखों का ड्रॉप भी आप एक लिमिट तक ही डाल सकते हैं। ऐसे में आपके लिए घरेलू उपाय काफी बेहतर साबित होंगे। इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं और आप आसानी से इन्हें घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
घरेलू उपाय तैयार करने की विधि -
आवश्यक सामग्री:
- 2 चम्मच अलसी का तेल
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच नींबू का रस

इन सामग्रियों से बने घरेलू उपाय से आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम होता है और आंखों को सुकुन मिलता है। अलसी के तेल, नींबू और शहद से बने इस घरेलू उपाय के इस्तेमाल से आंखों में होने वाली ड्राईनेस और खुजली की समस्या दूर हो जाती है।

घरेलू उपाय को तैयार करने और इस्तेमाल करने की विधि -
- एक कप लें। इसमें इन सभी सामग्रियों को मिला लें।
- अच्छे से फेंट लें।
- अब आप इस मिश्रण को सप्ताह में कम से कम तीन बार लें। इसे नाश्ते के बाद, सुबह के समय ही पीना होता है।
नोट: यह मिश्रण आंखों में लगाने के लिए नहीं बल्कि पीने के लिए होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
