Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या प्राइवेट पार्ट्स पर मुंहासे होना किसी गंभीर समस्या का संकेत है?
आमतौर पर पिंपल चेहरे पर होते हैं। लेकिन पिंपल आपके प्राइवेट पार्ट्स पर भी हो सकते हैं। कुछ लोग समझते हैं कि प्राइवेट पार्ट्स पर पिंपल यौन संचारित रोगों से होते हैं।
आमतौर पर पिंपल चेहरे पर होते हैं। लेकिन पिंपल आपके प्राइवेट पार्ट्स पर भी हो सकते हैं। कुछ लोग समझते हैं कि प्राइवेट पार्ट्स पर पिंपल यौन संचारित रोगों से होते हैं।
आपको बता दें कि पिंपल केवल एक दाना होता है, जी मुंहासे की वजह से होता है। मुंहासे शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। जब त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, तब मुंहासे होते का खतरा होता है।
शरीर के अन्य हिस्सों और वेजाइनल पिंपल्स में केवल दर्द का अंतर है। क्योंकि वेजाइनल पिंपल्स में अधिक दर्द होता है।

हार्मोन
जिस तरह आपके चहरे पर मुंहासे होते है, उसी तरह प्राइवेट पार्ट्स के आसपास की त्वचा पर भी मुंहासे हो सकते हैं। हार्मोनल समस्या और बैक्टीरिया की वजह से ऐसा हो सकता है। अपने खाने में हार्मोन को संतुलित करने वाले खाद्य पदार्थ जैसे- क्रसफेरस वेजिटेबल, फ्लैक्सस और हेल्दी फैट शामिल करें।

प्यूबिक हेयर के बढ़ने से
प्राइवेट पार्ट्स के बालों को बार-बार शेविंग करने से भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि बालों को बढ़ने दें। अगर ज्यादा बड़े होजाते हैं, तो शेविंग के बजाय इन्हें काट लें। क्योंकि शेविंग से आपकी स्किन में जलन और परेशानी हो सकती है।

टाइट अंडरगार्मेंट्स
चुस्त कपड़े पहनने से त्वचा को सांस लेने में परेशानी होती है। येही कारण है कि यहां बैक्टीरिया आसानी से फैल सकता है, जिससे आपको कई समस्या हो सकती हैं।

क्लीनिंग प्रोडक्ट्स
कुछ साबुन प्यूबिक हिस्से में पीएच वैल्यू को बाधित कर सकते हैं। इससे खुजली, गंध और यहां तक कि जलन भी हो सकती है।

नींद के दौरान पसीना आना
अगर आप कपड़ेपहनकर सोते हैं, तो आपके निचले हिस्से में पसीने के कारण मुंहासे हो सकते हैं। इसलिए कपड़े उतारकर सोने से त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है और कम पसीना आता है।

क्या है इसका इलाज
कई बार यह मुंहासे बिना दवाओं के ठीक हो जाते हैं। लेकिन आपको एक बार डॉक्टर से मिलना चाहिए।

सावधानी
कॉटन का हल्के कपड़े पहनें। इस हिस्से को पानी से धोएं। साबुन न लगाएं। इस हिस्से को ड्राई रखें। पिंपल्स को खरोंचे नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
