Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पेट के कैंसर के इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर
हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पेट में होने वाले कैंसर के बढ़ने की मुख्य वजह, उनके बारे में लक्षणों का पता न होना है।
दुनिया में तेजी से पेट का कैंसर फैलता जा रहा है। पेट में कैंसर होते ही ये शरीर के अन्य अंगों में भी फैल जाता है। आपको बता दें कि अब तक पेट के कैंसर से ग्रसित लोगों में से 90 प्रतिशत लोग सर्वाइव करने की स्थिति में होते हैं। जिनमें से कई लोग एडवांस स्टेज तक पहुँचने के बाद भी सही हो जाते हैं।
कई बार समय रहते लोग इन लक्षणों से अवगत न होने के कारण इसके भयानक रूप तक पहुँच जाते हैं और तब कुछ नहीं हो पाता है। इससे बेहतर है कि लक्षणों को कभी नकारा न जाएं और तुंरत ही डॉक्टर से सम्पर्क किया जाएं।
हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पेट में होने वाले कैंसर के बढ़ने की मुख्य वजह, उनके बारे में लक्षणों का पता न होना है। जानिए इस आर्टिकल में इन लक्षणों के बारे में:

1. अपच या पेट में जलन -
पेट में हर समय जलन महसूस होना या अपच की समस्या होना, पेट में कैंसर होने का एक लक्षण हो सकता है।

2. पेट में दर्द या असहजता -
पेट में दर्द लगातार बने रहना या अचानक से तेजी से होना व असहज महसूस होना भी पेट के कैंसर का एक लक्षण है।

3. उल्टी या मतली -
कई बार इसमें मतली महसूस होती रहती है। खाने की महक पसंद नहीं आती है और उल्टी भी हो जाती है।

4. डायरिया या कब्ज -
कुछ भी बेकार न खाया हो लेकिन फिर भी डायरिया हो गया हो या कब्ज की समस्या हमेशा बनी रहती हो, तो पेट में कैंसर हो सकता है।

5. पेट में ऐंठन -
अगर पेट में हमेशा ऐंठन बनी रहती है तो ये दिक्कतदायी हो सकता है। इसे नकारें नहीं बल्कि डॉक्टर से इसकी जांच करवाएं।

6. भूख न लगना -
भूख न लगना, इस बीमारी का प्राथमिक लक्षण है। अत: अगर कोई खाना खाने में लम्बे समय से कोताही बरत रहा है तो उसे डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

7. कमजोरी और थकान -
शरीर में सक्रिय हुई कैंसर कोशिकाएं, शरीर की सारी ऊर्जा को खींच लेती हैं और रोगी को कमजोर महसूस होता है। साथ ही उसे छोटा सा काम करने में भी बहुत ज्यादा थकान लगती है।

8. ब्लीडिंग -
पेट का कैंसर होने पर ब्लीडिंग हो सकती है। महिलाओं की मासिक धर्म की तरह रक्त आ सकता है जिससे वो भ्रम में पड़ जाती हैं। साथ ही उल्टी या मल में भी खून आने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications